छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले सीरियल्स की कहानी, उनके ट्विस एंड टर्न्स टीआरपी लिस्ट के इर्द-गिर्द घूमते हैं। टीआरपी लिस्ट में अपने शो को बनाए रखने के लिए मेकर्स पानी की तरह पैसा बहाते हैं और ऐसे ही बिंदास प्रोड्यूसर्स के शो लोगों का दिल जातने में कामयाब भी होते हैं। जैसे बॉलीवुड में कई सफल निर्देशक हैं, जिन्हें हिट फिल्में देने के लिए जाना जाता है। वैसे ही टीवी की दुनिया के ऐसे कई प्रोड्यूसर्स है, जिनके हाथ लगते ही सीरियल हिट हो जाता है। इनका नाम सीरियल की सफलता की चाबी माना जाता है। आज हमने ऐसे ही टीवी प्रोड्यूसर्स के नामों की एक लिस्ट तैयार की है, जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री में सफलता हासिल की है।