फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: इस दिन ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा, हंसने के लिए हो जाइए तैयार

Sun, 09 Jan 2022 05:04 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने न सिर्फ अपनी कॉमेडी से बल्कि अपने अभिनय से भी एक अलग पहचान हासिल की है। छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक आज कपिल किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं। हालांकि कई बार कपिल विवादों में भी घर गए, जिसके चलते उन्हें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद अब कपिल शर्मा ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमों में कपिल ने उन विवादों के बारे में भी मजेदार तरीके से बात करते हुए नजर आए, जिनकी वजह से कपिल को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन

2 of 4
kapil sharma - फोटो : instagram/kapil sharma
शो के प्रोमो में कपिल शर्मा कहते हैं, जैसे ही मैं मालदीव्स पहुंचा मैंने कहा, "मुझे एक ऐसा कमरा दो जहां पर नेट न चलता हो। उन्होंने पूछा क्यों आप शादी करके आए हो तो मैंने कहा नहीं मैं ट्वीट करके आया हूं। कपिल ने आगे कहा, मैं में जितने दिन भी वहां रहा मेरा नौ लाख का खर्चा हुआ। आप यकीन नहीं करेंगे मेरी जिंदगी में जितनी पढ़ाई लिखाई कि उस पर इतना खर्चा नहीं हुआ जितनी वो एक लाइन लिखने की वजह से हुआ"। शो के प्रोमो को देखकर ही लग रहा है कि एक बार फिर से कपिल ओटीटी प्लेटफार्म पर भी लोगों को जमकर हंसाने वाले हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा ने इस प्रोमो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा,नेटफ्लिक्स को मत बताना कि मैंने फुटेज लीक कर दी है "कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन स्टिल"! आपको बता दें कि कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स के शो का नाम "आई एम नॉट डन स्टिल' है। शो के प्रोमो को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस से लेकर बड़े सेलेब्स तक कपिल के शो का इंतजार कर रहे हैं। प्रोमो की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्टर रणवीर सिंह ने लिखा, हा हा बहुत अच्छे पाजी, इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। इसी तरह से अन्य सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
kapil sharma - फोटो : instagram/kapil sharma
28 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा शो-
कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से शो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनका शो,'आई एम नॉट डन स्टिल' 28 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। कपिल ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आइए मिलते हैं 28 जनवरी को आपकी नेटफ्लिक्स स्क्रीन पर मेरे पहले स्टैंड अप स्पेशल "कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन स्टिल" के साथ!
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें