बीते कई वर्षों में हमने कई अभिनेत्रियों को ग्लैमर की दुनिया में अपनी फीस को लेकर शिकायत करते सुना है। हमने अभिनेताओं को एक फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज करते देखा है, जबकि अभिनेत्रियों को उस फीस का 50 फीसदी मिलने हुए देखा। हालांकि, समय के साथ स्थिति बदल रही है। दुनिया भर में ऐसी कईं अभिनेत्रियां हैं, जो सिनेमा जगत में अभिनेताओं से अधिक फीस लेती हैं। ये अभिनेत्रियां आने वाली पीढ़ियों के लिए नए रास्ते खोल रही हैं। यह समय अब अभिनेताओं की अधिक कमाई का नहीं है क्योंकि अब सभी को उनकी प्रतिभा के अनुसार फीस दी जाती है।
टीवी अभिनेत्रियां पॉपुलर शो में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ हर घर में अपनी पहचान बना लेती हैं। कई बार तो यह अभिनेत्रियां उनके शो में निभाए गए किरदारों के नाम से पहचानी जाती हैं। इसी कारण है कि अब अभिनेत्रियां अपने काम की बहुत भारी रकम चार्ज करती हैं। 'अनुपमा' का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान तक हमने आज आपके लिए टेलीविजन इंडस्ट्री की सात सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की एक लिस्ट तैयार की है।