फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 'प्लस साइज' अभिनेत्रियों ने बदल दी 'जीरो फिगर' की परिभाषा, बढ़े वजन के साथ किया टीवी पर राज

Mon, 03 Feb 2020 01:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्लस साइज अभिनेत्रियां - फोटो : Social Media
बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या टेलीविजन इंडस्ट्री, हर तरफ जीरो फिगर का बोल-बाला है। मॉडल्स और अभिनेत्रियां जितनी भी होती हैं सभी देखने में दुबली-पतली होती हैं। कहीं ना कहीं इंडस्ट्री ने जीरो फिगर या दुबला-पतला होने को खूबसूरती का पैमाना बना दिया था। लेकिन इंडस्ट्री की ही कुछ मॉडल्स और एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने इंडस्ट्री की इस भ्रांति को तोड़ा है। इन अभिनेत्रियों ने न केवल इस भ्रांति को तोड़ा है बल्कि टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज भी कर रही हैं। इस पैकेज में आपको मिलवाते हैं टेलीविजन इंडस्ट्री की प्लस साइज अभिनेत्रियों से।
विज्ञापन

2 of 6
Delnaaz Irani - फोटो : social media
डेलनाज ईरानी
टेलीविजन इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों ने 'जीरो फिगर' की भ्रंति को तोड़ा है। उनमें से एक हैं डेलनाज ईरानी। डेलनाज ने टेलीविजन के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डेलनाज ने सलमान, शहरुख, सैफ जैसे कई सितारों के साथ काम किया है। डेलनाज ने अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाए हैं और इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन गई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Bharti Singh
भारती सिंह
भारती सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। इंडस्ट्री में स्टैंडअप कॉमेडी की जब भी बात होती है तो भारती सिंह का नाम सबसे पहले लिया जाता है। भारती अपने बढ़े वजन का खुद मजाक उड़ाकर लोगों को हंसाती हैं। भारती ने इंडस्ट्री में 'जीरो फिगर' की भ्रांति को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

4 of 6
अंजलि आनंद - फोटो : Social Media
अंजलि आनंद
अंजलि आनंद टेलीविजन की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अंजली ने स्टार प्लस के सीरियल 'ढाई किलो प्रेम' से टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने कम समय में ही अपना अच्छा खासा नाम बना लिया है। इन दिनों अंजलि स्टार प्लस के ही सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रिताशा राठोड़ - फोटो : Social Media
रिताशा राठौड़
टेलीविजन पर प्लस साइज बहू के रूप में आमद देने वाली अभिनेत्री केवल अंजलि ही नहीं बल्कि रितासा राठोड़ भी हैं। रिताशा ने एंड टीवी के पॉपुलर शो 'बढ़ो बहू' में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस सीरियल में कोमल का किरदार निभाकर रिताशा छोटे पर्दे का बड़ा नाम बन गई हैं। रितासा प्लस साइज होने के बावजूद भी सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करने से नहीं कतरातीं। जिसके चलते वो हमेशा लाइम लाइट में भी बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vahbiz dorabjee - फोटो : instagram
वाहबिज दोराबजी
टेलीविजन इंडस्ट्री में स्टार वन के सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' में पंछी के किरदार से सुर्खियों में आई थीं। इसके बाद वाहबिज को टीवी सीरियल 'बहू हमारी रजनीकांत' में देखा गया। वाहबिज को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने पहचान तो अपने बढ़े वजन की वजह से बनाई है लेकिन इन दिनों वो अपना वजन कम करने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।

पढ़े: Bigg Boss 13: फिनाले से दो हफ्ते पहले बाहर हुईं शहनाज फूट-फूटकर लगीं रोने, सिद्धार्थ भी रह गए हैरान!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें