स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' फेम अभिनेता अनुराग शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। अनुराग ने गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता के साथ सात फेरे लिए। दोनों एक दूसरे को पांच साल से डेट कर रहे थे। शादी की सभी रस्में 31 जनवरी को निभाई गईं। शाही अंदाज में हुई इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे।