फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हसीनाओं की फर्जी शादी करा चैनल्स ने खूब बटोरी टीआरपी, एक भी ना टिक पाई

Wed, 26 Feb 2020 03:49 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
show - फोटो : social media
टीवी पर इन दिनों रियलिटी शोज का बोलबाला है । हर चैनल पर कोई ना कोई रियलिटी शो प्रसारित हो रहा है । पिछले दिनों कलर्स चैनल पर बिग बॉस 13 खत्म हुआ । इसके तुरंत बाद चैनल ने 'मुझसे शादी करोगे' शुरू कर दिया । इस सीरियल में पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का स्वयंवर होगा । कई टीवी चैनल्स आजकल शादी के नाम पर टीआरपी बटोरने में लगे हैं ।
विज्ञापन

2 of 6
neha kakkar and aditya narayan - फोटो : social media
पिछले दिनों इंडियन आइडल में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की फर्जी शादी कराकर चैनल ने खूब सुर्खियां बटोरीं । चैनल्स का ये फॉर्मूला हमेशा सफल रहा है । आइए आपको बताते हैं चैनल ने अब तक किस-किस की फर्जी शादी करवाई और टीआरपी ली । हम 'मुझसे शादी करोगे' से शुरू करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram
शहनाज गिल और पारस छाबड़ा
इस शो में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा शादी के नाम पर दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं । पारस और शहनाज बिग बॉस सीजन 13 में काफी अच्छा खेले थे और ये दोनों ग्रांड फिनाले एपिसोड तक पहुंचने में कामयाब रहे थे । शहनाज के पिता 'मुझसे शादी करोगे' शो के खिलाफ थे लेकिन मेकर्स ने शहनाज से घर के बाहर आने से पहले इस शो के लिए सहमति ले ली थी ।

4 of 6
rakhi sawant - फोटो : Instagram
राखी सावंत
टीवी शो "राखी का स्वयंवर" से ही नेशनल टीवी पर सेलेब्रिटीज की शादी की शुरुआत हुई थी । साल 2009 में शुरू हुए इस शो में कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत के लिए लड़का ढूंढने की कोशिश की गई । हालांकि शो की तारीफों से ज्यादा मजाक उड़ा और राखी की इमेज भी इस शो से प्रभावित हुई ।
विज्ञापन

5 of 6
Sara khan and Ali Merchant
सारा खान और अली मर्चेंट
बिग बॉस सीजन 4 में सारा खान और अली मर्चेंट ने निकाह किया था । इस एपिसोड ने भी खूब टीआरपी बटोरी लेकिन शो से बाहर आने के कुछ वक्त बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए । इसके अलावा राहुल महाजन का स्वयंवर में राहुल महाजन ने डिंपी गांगुली से पर्दे पर शादी की थी । राहुल ने डिंपी को अपनी पत्नी के तौर पर चुना था । हालांकि कुछ समय बाद ही राहुल और डिंपी ने तलाक ले लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण
हाल ही में रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल में जज नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण की शादी काफी चर्चा में रही । शो ने जमकर टीआरपी बटोरी लेकिन आखिर में ये सब सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट ही साबित हुआ । अब शहनाज और पारस का शो चर्चा में है । हालांकि टीवी पर हुईं ज्यादातर शादियां टिक नहीं पाईं ।
 

अपने स्वयंवर के बीच पारस छाबड़ा माहिरा के साथ कार में इस तरह हुए स्पॉट, देखिए वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें