फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल्स में काम करने से पहले एयर होस्टेस और फ्लाइट अटेंडेंट थे ये स्टार्स, आज एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री पर कर रहे राज

Mon, 24 Aug 2020 09:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्टार्स - फोटो : ट्विटर
टीवी और फिल्मों के अलावा एयर होस्टेस और फ्लाइट अटेंडेंट की जॉब बहुत ग्लैमरस मानी जाती है क्योंकि इसमें काम करने के लिए सुंदरता और अच्छी कद काठी का होना जरूरी होता है। फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया में कई चेहरे एयरलाइन्स की दुनिया से आए और फिल्मों में नाम कमाया लेकिन आज हम आपको सीरियल्स की दुनिया के ऐसे कलाकारों के नाम बताने जा रहे हैं जो एयरहोस्टेस और अटेंडेंट रह चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सुदीप साहिर - फोटो : इंस्टाग्राम
सुदीप साहिर
भगवान कृष्ण का रोल निभाकर हिट हुए एक्टर सुदीप साहिर करीब 17 सालों से एक्टिंग की दुनिया में हैं। लेकिन इससे पहले वह फ्लाइट अंटेंडेंट थे। 
विज्ञापन

3 of 6
आमिर अली, संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर अली
आमिर अली ने अपने करियर की शुरुआत केबिन क्रू के रूप में की थी। करीब पांच साल उन्होंने इस एयरलाइन्स में काम किया। फिर वह फिल्मों में काम करने लगे। अब आमिर टीवी की दुनिया में जाना पहचाना नाम हैं।

4 of 6
नंदिनी सिंह - फोटो : ट्विटर
नंदिनी सिंह
केसर और काव्यांजलि  जैसे सीरियल्स करने वाली नंदिनी सिंह भी एक एयर होस्टेस थीं। उन्होंने एक्टिंग के लिए अपनी एयरलाइन्स की जॉब छोड़ दी। अब नंदिनी एक्टिंग छोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका कक्कड़
‘ससुराल सिमर का’ में सिमर भारद्वाज का किरदार निभाकर मशहूर हुईं दीपिका एयर होस्टेस थीं। मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद दीपिका ने बतौर एयर होस्टेस जेट एयरवेज में काम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आकांक्षा पुरी - फोटो : amar ujala mumbai
आकांक्षा पुरी
विग्नहर्ता गणेश में देवी पार्वती का किरदार निभाने वालीं आकांक्षा पुरी, विजय माल्या की एयरलाइन्स किंगफिशर में एयर होस्टेस थीं। इसके बाद वो मॉडल बनीं फिर मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल से डेब्यू किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें