'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' को दर्शकों का ढेर सारा प्याल मिलता है। इस शो को बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। वैसे तो यह सीरियल दयाबेन उर्फ दिशा वकानी और जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की कॉमिक केमिस्ट्री के लिए जाना जाता है, लेकिन इसका हर एक किरदार अपने आप में खास है। शो में जेठालाल का किरदार दिलीप जोशी निभाते हैं।