फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी बहुओं को रिप्लेस कर शो में पहुंचीं ये अभिनेत्रियां, किसी ने दर्शकों के दिलों को जीता तो कोई रहीं फ्लॉप

Mon, 18 Jan 2021 11:06 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शुभांगी अत्रे, गौतमी कपूर - फोटो : सीरियल
भारतीय टीवी सीरियल सालों साल चलते हैं। ऐसे में कई बार कलाकार उस शो को अलविदा कह देते हैं तो कई बार मेकर्स से अनबन के चलते कलाकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। उनकी जगह पहुंचे दूसरे कलाकारों के लिए फिर से दर्शकों के दिलों में जगह बना पाना इतना भी आसान नहीं होता है। तो चलिए ऐसी ही अभिनेत्रियों पर नजर डालते हैं जो टीवी की बहुओं को रिप्लेस कर पहुंचीं।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे - फोटो : भाबी जी घर पर हैं
शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे
सीरियल भाबी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार कर शिल्पा शिंदे घर-घर मशहूर हो गईं। आज भी उनके फैंस उनकी डायलॉग डिलीवरी के लिए याद करते हैं। शिल्पा का शो के निर्माताओं के साथ विवाद हो गया था। उन्होंने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। साल 2016 में उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया। शिल्पा के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने ली।
विज्ञापन

3 of 5
स्मृति ईरानी और गौतमी कपूर - फोटो : क्योंकि सास भी कभी बहू थी
स्मृति ईरानी और गौतमी कपूर
क्योंकि सास भी कभी बहू थी और स्मृति ईरानी एक दूसरे के पर्याय बन गए थे। शो के बाद स्मृति को उनके किरदार तुलसी के रूप में जाना जाने लगा। जब उन्होंने शो छोड़ने का एलान किया तो सभी हैरान रह गए।उस वक्त एकता कपूर और स्मृति ईरानी के बीच अनबन की खबरें भी थीं। बाद में एकता ने गौतमी कपूर को कास्ट किया। जिससे शो की टीआरपी में भारी गिरावट हुई। करीब आठ महीने बाद एकता और स्मृति में सुलह हुई और स्मृति ने फिर से शो में वापसी की।

4 of 5
राजश्री ठाकुर और रति पांडे - फोटो : शादी मुबारक
राजश्री ठाकुर और रति पांडे
टीवी शो शादी मुबारक से राजश्री ठाकुर ने छोटे पर्दे पर वापसी की थी। निर्माताओं ने राजश्री को अचानक से रिप्लेस कर दिया और उनकी जगह रति पांडे को कास्ट किया। हालांकि निर्माताओं ने इसके पीछे की वजह का कुछ खुलासा नहीं किया। सूत्रों का कहना था कि राजश्री और निर्माताओं के बीच क्रिएटिव मतभेद थे इसलिए उन्होंने शो छोड़ दिया। वहीं राजश्री ने बताया था कि उनकी तीन साल की बेटी है ऐसे में वह लंबे समय तक काम नहीं कर सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा मेहता और सुनैना फौजदार - फोटो : तारक मेहता का उल्टा चश्मा
नेहा मेहता और सुनैना फौजदार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा से नेहा मेहता 12 साल तक जुड़ी रहीं। इसमें उन्होंने अंजलि मेहता का किरदार निभाया था। पिछले साल ही नेहा ने छोड़ने का एलान किया। उनकी जगह अभिनेत्री सुनैना फौजदार ने ली। सुनैना को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें