छोटे पर्दे पर कई हीरोइनों ने देवी का रोल निभाया है। कोई मां दुर्गा बनी तो कोई पार्वती। लेकिन ऐसा नहीं है कि हर कोई हिट हुआ। कुछ ने ऐसी छाप छोड़ी कि नाम लेते ही पहले उनका चेहरा याद आता है। देखिए, कौन सी हीरोइन किस देवी के रोल में चर्चित हो गई।
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर देवी का रोल निभाने वाली हीरोइनें
2 of 11
भले ही आजकल स्टार प्लस पर सिया के राम में मदिराक्षी मुंडले सीता का रोल निभा रही हों लेकिन सीता माता की बात हो तो सबसे पहले रामानंद सागर के सीरियल रामायण में मुख्य किरदार निभाने वाली दीपिका चिखालिया याद आती हैं। दीपिका छोटे पर्दे की सबसे पहली सीता थीं और उनकी लोकप्रियता ऐसी थी कि दर्शक उनके सामने सच में हाथ जोड़ लेते थे।
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर देवी का रोल निभाने वाली हीरोइनें
3 of 11
रामानंद सागर की कंपनी सागर फिल्म का ही एक और पौराणिक सीरियल 'जय गंगा मइया' भी बहुत हिट हुआ था। इसमें मुख्य रोल निभाया था रीना कपूर ने। रीना वहीं हैं जिन्हें 'वो रहने वाली महलों की' से भी पहचान हासिल हुई। लेकिन साथ ही वे गंगा मइया का रोल उनके लिए ऐतिहासिक हो गया। सौम्य और करुणा से भरी गंगा मां का रोल रीना ने बखूबी निभाया था।
छोटे पर्दे पर देवी का रोल निभाने वाली हीरोइनें
4 of 11
आजकल फिल्म ऐक्ट्रेस ग्रेसी सिंह छोटे पर्दे पर सीरियल 'जय संतोषी मां' में संतोषी मां के रूप में आशीर्वाद देती दिख रही हैं। मानना पड़ेगा, उन पर ये रोल बहुत सूट कर रहा है। ग्रेसी की कद-काठी इसके लिए एकदम पर्फेक्ट है।
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर देवी का रोल निभाने वाली हीरोइनें
5 of 11
सीरियल में ईर्षा की देवी पॉलोमी मां बनीं सयंतनी घोष पर भी ये किरदार बखूबी जंच रहा है। वे न सिर्फ अच्छी ऐक्टिंग कर रही हैं बल्कि बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं। खास बात ये है कि पॉलोमी मां का किरदार इससे पहले किसी हिंदी सीरियल में नहीं दिखा है।
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर देवी का रोल निभाने वाली हीरोइनें
6 of 11
रामानंद सागर ने ही हमें ऐसा सीरियल दिया जिसे उस दौर का कोई इंसान भूल नहीं सकता और ये था भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित 'कृष्णा'। इसमें कृष्ण का रोल निभाने वाले स्वपनिल जोषी और सर्वदमन बनर्जी तो हिट हुए ही साथ ही राधा के रोल में श्वेता रस्तोगी को भी खूब पसंद किया गया। अपने कृष्ण के साथ रासलीला करती हुई श्वेता सभी के लिए किसी सच की देवी से कम नहीं थीं।
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर देवी का रोल निभाने वाली हीरोइनें
7 of 11
माता पार्वती का नाम आते ही सीरियल 'देवों के देव महादेव' की सबसे पहली पार्वती यानी सोनारिका भदौड़िया का चेहरा ही सामने आता है। पार्वती से लेकर आदि शक्ति और काली तक का रोल सोनारिका ने अच्छे से निभाया। हालांकि सोनारिका के बाद ये रोल पूजा बोस और सुहासिनी धामी को भी मिला लेकिन वे सोनारिका जितनी लोकप्रिय नहीं हो सकीं।
छोटे पर्दे पर देवी का रोल निभाने वाली हीरोइनें
8 of 11
'महादेव' सीरियल में पार्वती से भी पहले सती का रोल देखने को मिला था। मौनी रॉय से बेहतर सती शायद ही कोई हो सकती थी। आजकल मौनी सीरियल 'नागिन' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
छोटे पर्दे पर देवी का रोल निभाने वाली हीरोइनें
9 of 11
पापियों का नाश करने वाली मां दुर्गा का रोल भी छोटे पर्दे पर बहुत चर्चित रहा। हेमा मालिनी ने भी साल 2000 में सीरियल 'जय माता की' में मां दुर्गा का रोल निभाया था।
छोटे पर्दे पर देवी का रोल निभाने वाली हीरोइनें
10 of 11
सीता के रोल के लिए ही देबीना बनर्जी को भी याद किया जाता है। देबीना ने 2008 में आए सीरियल 'रामायण' से ही डेब्यू किया था और यही उनका पहला रोल था। इसी में राम बने गुरमीत चौधरी से देबीना ने आगे चल कर शादी भी की।
आजकल सीरियल 'स्वरागिनी' में लश्र्य की मां अन्नपूर्णा का किरदार निभा रहीं शालिनी कपूर ने भी सालों पहले सीरियल 'जय मां दुर्गा' में मुख्य भूमिका निभाई थी। शालिनी उस वक्त इस रोल के लिए बिलकुल सही पसंद थीं। इसके बाद उन्होंने 'सात फेरे', 'गीत-हुई सबसे पराई', 'कबूल है' जैसे सीरियलों में भी काम किया।