फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Body Shaming: टीवी की ये फेमस बहुएं हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, किसी को कहा गया हैंगर तो कोई धो बैठी शो से हाथ

Fri, 16 Sep 2022 03:11 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
तेजस्वी प्रकाश, रुबीना दिलैक, शफक नाज - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे अपने लुक्स पर काफी ध्यान देते हैं। ऐसे में टीवी अभिनेत्रियों को भी खुद को फिट रखने के लिए काफी ध्यान देना पड़ता, लेकिन अगर कभी उनका वजन बढ़ जाता है या वह ज्यादा पतली होती हैं, तो उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता है। टीवी की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अपने करियर की शुरुआत में बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं, तो कई फेमस होने के बाद अपने बढ़े वजन के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। आइए बताते हैं पूरी लिस्ट...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
रुबीना दिलैक
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक इन दिनों झलक दिखला जा में नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ समय पहले अभिनेत्री को अपने बढ़े हुए वजन के चलते ट्रोल्स ने निशाने पर ले लिया था। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर नफरत भरे मैसेज आने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था।
विज्ञापन

3 of 8
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Instagram
तेजस्वी प्रकाश
टीवी की नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश को दर्शक काफी पसंद करते हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह अपने स्कूल के दिनों में बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। तेजस्वी काफी पतली हुआ करती थीं, ऐसे में स्कूल में सभी उनको हैंगर बुलाते थे। इतना ही नहीं जब वह खेलने के लिए ग्राउंड में जाती, तो उन्हें पांच रुपये का सिक्का अपनी जेब में रखने के लिए कहते थे कि नहीं तो वह उड़ जाएंगी।

4 of 8
रिताशा राठौर - फोटो : Instagram
रिताशा राठौर
बढ़ो बहू फेम रिताशा राठौर भी अपने बढ़े वजन के चलते बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। हालांकि रिताशा अपने कर्वी फिगर को गर्व के साथ फ्लॉन्ट करती हैं। वहीं, रिताशा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के सबको हैरान कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 8
अनेरी वजानी - फोटो : सोशल मीडिया
अनेरी वजानी
अनुपमा में मुक्कू का किरदार निभाने वाले अनेरी वजानी को अक्सर उनके पतले होने की वजह से ट्रोल किया जाता है। लेकिन अभिनेत्री अपने पतले होने से निराश नहीं होती, बल्कि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह खुश है कि भगवान ने उन्हें ऐसा शरीर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
एरिका फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
एरिका फर्नांडिस
कसौटी जिंदगी की और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में नजर आईं एरिका को अपने पतले होने के वजह से कई बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। इतना ही नहीं एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि पतले होने की वजह से उन्हें फिल्म से भी रिप्लेस कर दिया गया था।
विज्ञापन

7 of 8
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की फेमस बहुओं में से एक हैं, जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही के दिनों में वह भी बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं। दिव्यांका त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट कर वजन बढ़ने के चलते ट्रोल किया था, जिसके बाद अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा कर सभी की बोलती बंद कर दी थी।
विज्ञापन

8 of 8
शफक नाज - फोटो : सोशल मीडिया
शफक नाज
अभिनेत्री शफक नाज भी इस बात को कह चुकी हैं कि इंडस्ट्री में पतले होने के लिए सितारों पर काफी प्रेशर होता है। सितारे खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन एक बार उन्हें बढ़े हुए वजन के चलते शो के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था। ऐसे में कई सितारे बढ़े वजन की वजह से शो से हाथ धो बैठते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें