'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जो पिछले 14 साल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो के हर किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से शो में हो रही अंदरूनी उथल-पुथल ने दर्शकों को निराश कर दिया है। कई सितारे शो को अलविदा कहकर जा चुके हैं और कई नए कलाकारों की एंट्री होने जा रही हैं। वहीं, अब शो के उस किरादर की शादी होने जा रही है, जो काफी वर्षों से इसका इंतजार कर रहा था।