छोटे पर्दे की वो हीरोइऩें जो आजकल खूब हिट हो रही हैं वो अपने पहले सीरियल में कितनी अलग दिखती थीं, आप सोच भी नहीं सकते। कुछ जितनी आज सुंदर लगती हैं उतनी ही पहले भी लगती थीं तो कुछ ऐसी हैं कि पहचानना ही मुश्किल है।
विज्ञापन
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
2 of 18
आजकल सीरियल कृष्णदासी में अराध्या की मुख्य भूमिका निभा रहीं सना अमीन शेख ने 2009 में सीरियल क्या मस्त है लाइफ से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। तब वे ऐसी मासूम बच्ची सी लगती थीं।
विज्ञापन
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
3 of 18
ये हैं मोहब्ब्तें की इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी ने 2006 में पहली बार सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन में काम किया था। उस वक्त भी वे काफी हिट हुई थीं।
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
4 of 18
छोटे पर्दे की स्वरा यानी हेली शाह का पहला सीरियल गुलाल था जो कि 2010 में आया था। उसके बाद भी उन्होंने कुछ सीरियल में काम किया लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रिय वो स्वरा के किरदार से ही हुईं।
विज्ञापन
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
5 of 18
एक था राजा एक थी रानी की गायत्री यानी दृष्टि धामी ने 2008 में सीरियल दिल मिल गए में मुस्कान के किरदार से शुरुआत की थी।
विज्ञापन
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
6 of 18
सीरियल नागिन में साशा का किरादार निभा रहीं अदा खान सबसे पहले 2009 में सीरियल पालमपुर एक्सप्रेस में आई थीं। उसमें वे ऐसी दिखा करती थीं।
विज्ञापन
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
7 of 18
ससुराल सिमर का की रोली यानी अविका गौड़ के लिए तो सब अच्छे से जानते हैं कि उन्होंने बालिका वधू में पहली बार काम किया था जिसमें उन्हें बहुत पसंद किया गया था।
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
8 of 18
वहीं अभी आनंदी का किरदार निभा रहीं तोरल रास्पुत्रा का पहला सीरियल धूम मचाओ धूम था जो कि 2007 में आया था।
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
9 of 18
तोरल की तरह ही स्रिति झा ने भी इसी सीरियल से शुरुआत की थी। वो फिलहाल कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा का रोल निभा रही हैं। इतने साल में स्रिति काफी बदल गई हैं।
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
10 of 18
जमाई राजा की रोशनी खुराना यानी निया शर्मा ने 2010 में सीरियल काली से डेब्यू किया लेकिन उन्हें पहचान एक हजारों में मेरी बहना है से मिली थी। काली में वे काफी बच्ची सी लगती थीं।
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
11 of 18
जोधा अकबर की जोधा यानी परिधी शर्मा ने सबसे पहले सीरियल तेरे मेरे सपने में मीरा का रोल निभाया था। मीरा और जोधा के रोल में परिधी में बहुत अंतर दिखा।
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
12 of 18
मोनी रॉय नागिन में शिवन्या का रोल निभा रही हैं। उनका सबसे पहला था सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी। 2007 में वे इस सीरियल का हिस्सा बनी थीं। उसमें भोली भाली लड़की का रोल निभाने वाली मोनी असल मेँ इतनी बोल्ड हैं, इसका खुलासा तो काफी वक्त बाद हुआ।
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
13 of 18
श्वेता तिवारी आजकल सीरियल बेगूसराय में बिंदिया का रोल निभा रही हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनके पहले सीरियल कसौटी जिंदगी की से मिली थी जो 2001 में आया था। तब श्वेता ऐसी लगती थीं।
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
14 of 18
सारा खान आजकल सीरियल भाग्यलक्ष्मी में कुहू के किरदार में हैं। उनका पहला सीरियल सपना बाबुल का बिदाई 2007 में आया था। तब से अब तक सारा ने काफी वजन भी घटाया है और बोल्ड भी हो गई हैं।
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
15 of 18
भाग्यलक्ष्मी की ही दिव्या यानी अनुप्रिया कपूर पहली बार 2010 में सीरियल मिले जब हम तुम में आई थीं। उसे बाद वे तेरे लिए से खूब हिट हुईं। उनमें ज्यादा बदलाव नहीं आया है।
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
16 of 18
इसी सीरियल की दूसरी लीड हीरोइन काव्या यानी एबीगैल ने 2007 में सीरियल क्या दिल में है से डेब्यू किया था। तब से अब तक वे बहुत बदल गई हैं लेकिन ज्यादा प्यारी लगने लगी हैं।
पहले सीरियल से अब तक कितनी बदल गई हैं ये हीरोइनें
17 of 18
1998 में शक्तिमान में गीता विश्वास के किरदार से चर्चित हुईं वैष्णवी महांत आजकल सीरियल टशन-ए-इश्क में लीला के रोल में हैं।
सनाया ईरानी ने 2007 में सीरियल लेफ्ट राइट लेफ्ट में कैडेट समीरा के रोल से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। तब वे ऐसी दिखा करती थीं और पिछले महीने हुई अपनी शादी में वे दुल्हन के रूप में ऐसी दिख रही थीं। सनाया जितनी क्यूट पहले दिखती थीं, आज भी उतनी ही क्यूट लगती हैं।