फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actresses: टीवी की इन अभिनेत्रियों को मिला प्यार में धोखा, खुद बयां कर चुकी हैं टूटे दिल का दर्द

Tue, 14 Jun 2022 05:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
tv actresses - फोटो : social media
किसी भी रिश्ते में भरोसा बहुत जरूरी है। अगर रिश्ते में भरोसा ही नहीं रहेगा, तो उसे बचाना बहुत मुश्किल हो जाता है। सिनेमा एक ऐसी इंडस्ट्री है, जो चकाचौंध और ग्लैमर से भरी हुई है। जब आप इस तरह की ग्लैमरस इंडस्ट्री में काम करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ कनेक्टिविटी बनाए रखना बहुत मुश्किल होता है। हमने इंडस्ट्री में बहुत कम ऐसे कपल देखें हैं, जो अपने जीवन के हर पड़ाव को ईमानदारी और वफादारी से पार कर पाए हों। अधिकांश एक्टर-एक्ट्रेस ऐसे होते हैं, जो एक-दूसरे के साथ वफादार नहीं रह पाते और अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने प्यार में धोखे खाए हैं। आइए जानते हैं टीवी जगत की ऐसी कौन-कौन सी अभिनेत्रियां हैं, जो प्यार में बेवफाई झेल चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 7
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या शर्मा
'गुम हैं किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा उर्फ पाखी ने हाल ही में भावुक होकर बताया कि कैसे नील भट्ट से शादी करने से पहले उन्होंने बहुत सारे धोखे झेले थे। अभिनेत्री ने बताया कि उनके ब्रेकअप ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया था, क्योंकि इससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची थी।
विज्ञापन

3 of 7
अदा खान - फोटो : सोशल मीडिया
अदा खान
अदा खान भी अंकित गेरा के साथ अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात कर चुकी हैं। अंकित गेरा के साथ ब्रेकअप ने उन्हें पूरी तरह से बर्बाद  कर दिया था। अंकित एक ही समय पर अदा के साथ-साथ किसी और लड़की को भी डेट कर रहे थे। अदा खान ने खुलासा किया था  कि उसके बाद वह जल्दी से किसी पर भी विश्वास नहीं कर पाती थीं।

4 of 7
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी खुलासा कर चुकी हैं कि करण पटेल के अचानक ब्रेकअप करने के बाद वह कैसे तबाह हो गईं थीं। साल 2015 में दोनों अलग हो गए थे और करण ने अंकिता भार्गव से शादी कर ली थी। काम्या का कहना थी कि ब्रेकअप के बाद वह महीनों तक डिप्रेशन में रही थीं।
विज्ञापन

5 of 7
दिव्या अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्या अग्रवाल
दिव्या अग्रवाल को बहुत ठेस पहुंची थी, जब उन्हें एहसास हुआ था कि प्रियांक शर्मा के दिल में बेनाफ्शा सूनावाला के लिए प्यार था। 'बिग बॉस 11' के घर में प्रियांक और बेनाफ्शा करीब आ थे, जिसके बाद दिव्या को गहरा सदमा लगा था। पिछले दिनों दिव्या ने कहा था कि अगर अब ऐसा होता तो वह चीजों को अलग तरह से संभालतीं।
विज्ञापन

6 of 7
अनुषा दांडेकर - फोटो : Insatagram- @vjanusha
अनुषा दांडेकर
अनुषा दांडेकर ने करण कुंद्रा से अलग होने के बाद साफ कर दिया था कि करण बेवफा थे। अनुषा उस रिश्ते में करण के मुकाबले ज्यादा एक्टिव थीं। लेकिन करण ने अपने रिश्ते के खत्म होने पर आज तक कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सना खान - फोटो : अमर उजाला
सना खान
सना खान ने अपने पूर्व प्रेमी मेल्विन लुइस को बेनकाब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सना ने इस बारे में खुलकर बात करते हुए कहा था कि वह लगातार दूसरी महिलाओं के संपर्क में था और यहां तक कि उसकी एक स्टूडेंट उसके बच्चे की मां बनने वाली थी। इसके साथ ही मेल्विन सना के काम पर भी पाबंदी लगा रहा था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें