फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actresses: दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ रातों रात छोटे पर्दे को अलविदा कह गईं ये अभिनेत्रियां, देखें सूची

Thu, 03 Oct 2024 01:15 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इन अभिनेत्रियों ने टीवी को कहा अलविदा - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी सितारों के भी बॉलीवुड की तरह खूब चाहने वाले होते हैं। छोटे पर्दे के ये सितारे लोगों की जिंदगी का खास हिस्सा बन जाते हैं। दर्शक हर रोज जब तक इनका शो नहीं देखते, तब तक मानो उनका दिन ही पूरा नहीं होता है। खासतौर पर महिलाओं का टीवी सीरीयल से खास जुड़ाव होता है। अपने पसंदीदा शो के सितारों के किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। मगर कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से खूब पहचान हासिल करने के बाद अभिनय को अलविदा कह दिया। तो चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में-
विज्ञापन

2 of 5
दिशा वकानी - फोटो : इंस्टाग्राम

दिशा वकानी

कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। दिशा वकानी अका दया बेन कई वर्षों से टीवी से गायब हैं। शो में उनकी वापसी का दर्शकों लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। मगर उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है।  
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

दीपिका कक्कड़ 

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। दीपिका भी काफी समय से पर्दे से गायब हैं। दीपिका कक्कड़ को ससुराल सिमर का सीरीयल से घर-घर में पहचान मिली थी। टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाने के बाद दीपिका ने अभिनय की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 

Bollywood Stars: बॉलीवुड के इन सितारों का हो चुका है भयंकर हादसों से सामना, बाल-बाल बची है जान

4 of 5
सनाया ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @sanayairani

सनाया ईरानी 

अभिनेत्री सनाया ईरानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सनाया भी लंबे वक्त से छोटे पर्दे से गायब है। अभिनेत्री को सीरीयल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से घर-घर में पहचान मिली थी। सनाया ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। 

Dhoom 4: अयान मुखर्जी संभालेंगे 'धूम 4' के निर्देशन की कमान! रणबीर कपूर के साथ फिर मचाएंगे धमाल?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कविता कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम: कविता कौशिक

कविता कौशिक

अभिनेत्री कविता कौशिक ने हाल ही में टीवी को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री अब अपने पति के साथ पहाड़ों में रहती हैं, जहां वे आयुर्वेदिक व्यवसाय चलाते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कविता ने कहा कि वह अब 30 दिन काम नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा, 'टीवी तो मुझे करना ही नहीं है , मैं 30 दिन काम नहीं कर सकती। मैं वेब शो या फिल्में करने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं कोई आम दिखने वाली हीरोइन नहीं हूं, जिसे आसानी से हर तरह की शूटिंग में कास्ट किया जा सके।'

Halle Berry: हेम्सवर्थ के साथ ‘क्राइम 101’ में दिख सकती हैं ऑस्कर विजेता हैली बेरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें