फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद पति के पास लौटीं कपिल शर्मा की 'बुआ',इस एक्टर से की है शादी

Tue, 10 Apr 2018 06:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Upasana Singh
कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' में 'बुआ' का किरदार निभाकर फेमस हुई टीवी एक्ट्रेस उपासना सिंह ने अपने पति से सुलह कर ली है। पिछले चार सालों से आपसी मनमुटाव की वजह से वह पति से अलग रह रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
Upasana Singh
उपासना सिंह ने टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया के एक्टर नीरज भारद्वाज से शादी की है। मगर शादी के चार-पांच साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते इतने बिगड़ गए कि उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। हालात, तलाक तक पहुंच गए थे। अलगाव के दौरान ये दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे। उपासना ने अपनी बर्थडे पार्टी में पति को बुलाया तक नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 5
Upasana Singh
मगर अब दोनों के रिश्ते सामान्य हो गए हैं। क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए उपासना और नीरज गंगटोक गए। इसके बाद उपासना अपने ससुराल बिहार भी गईं। एक्टर नीरज भारद्वाज ने कहा, 'एक दूसरे को स्पेस देते-देते हमारे बीच दूरियां बढ़ गई थीं। कुछ बाहरी लोगों ने भी हमारे बीच तनाव बढ़ाया।'  

4 of 5
Upasana Singh
पंजाब के होशियारपुर की उपासना ने टीवी सीरियल  'ऐ दिल-ए नादान' में एक्टर नीरज भारद्वाज के साथ काम किया। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और शादी का फैसला कर लिया। साल 2009 में दोनों ने शादी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Upasana Singh
उपासना सिंह ने टीवी सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने फिल्म 'डर', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'मुझसे शादी करोगी', 'ऐतराज', 'गोलमाल रिटर्न्स' में नजर आ चुकी हैं। वहीं, नीरज ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें