फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यौन शोषण में फंसे फोटोग्राफर राजा बजाज, टीवी एक्ट्रेस बोलीं- 'कपड़े बदलने गई और पीछे से...'

Thu, 25 Oct 2018 10:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonal Vengurlekar - फोटो : twitter
#MeToo कैंपेन ने बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन की दुनिया में तहलका मचा दिया है। हर कोई निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज खोल रहा है जिससे किसी न किसी के चेहरे से  नकाब उतरता जा रहा है। इस कड़ी में टीवी एक्ट्रेस सोनल वेंगुलेकर का नाम जुड़ गया है। सोनल ने जाने माने फोटोग्राफर राजा बजाज पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 5
Sonal Vengurlekar - फोटो : twitter
सोनल 'ये वादा रहा' सीरियल में काम कर चुकी हैं। उन्होंने यह राज हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान खोला। सोनल ने कहा - 'यह उस वक्त की बात है जब मैं इंडस्ट्री में सेटेल होने की कोशिश कर रही थी। उस दौरान मेरी मुलाकात टीवी एक्ट्रेस शीना बजाज के पिता राजा बजाज से हुई। मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया गया था जहां पर राजा बजाज पहले से थे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी 55 हजार तक की कमाई कर लेती हैं।'

 
विज्ञापन

3 of 5
Sonal Vengurlekar - फोटो : twitter
सोनल ने आगे कहा - 'राजा ने मुझे रोल मिलने का भरोसा दिलाया। मेरा ऑडिशन अच्छा नहीं था इसके बाद उन्होंने मुझे खुद को असिस्ट करने को कहा ताकि मैं बारीकियां सीख लूं। इसके बाद वह शूट पर लोनावला लेकर गए। इस शूट में मॉडल और उनकी मां भी थीं। वहां पर मेरे परिवार का एक सदस्य भी था। शूट के दौरान उन्होंने मुझे कपड़े बदलने को कहा। मुझे ठीक तो नहीं लगा फिर भी मैं चली गई। पीछे से राजा भी आ गए और एक क्रीम दी और ब्रेस्ट पर लगाने को कहा।'

 

4 of 5
Sonal Vengurlekar - फोटो : twitter
सोनल ने कहा - 'मैं हैरान हो गई थी। मैंने मना किया। उसने मेरे साथ जबरदस्ती की। किसी तरह से बाहर निकल पाई। शूट के दौरान ही शाम को मेरे कमरे में जबरदस्ती घुस आए थे। मुझसे कहा कि तांत्रिक विद्या सिखाऊंगा जिससे तुम सुपरस्टार बन जाओगी। मुझे कपड़े उतारकर बैठने को कहा। उस वक्त भी जबरदस्ती करने की कोशिश की। हालांकि मैं वहां से भागकर किसी तरह से दूसरे कमरे में पहुंचीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonal Vengurlekar - फोटो : twitter
सोनल ने बताया कि इस घटना के बाद राजा और उसकी पत्नी ने इसके बारे में किसी से कुछ भी न कहने को कहा था। मैंने एफआईआर कराई थी और उसे शायद एक रात हवालात में भी रहना पड़ा था। आपको बता दें, सोनल वेंगुलेकर 'साम दाम दंड भेद', 'शास्त्री सिस्टर्स' और 'दिल दोस्ती डांस' सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें