फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेजल शर्मा ही नहीं इन आठ सितारों ने भी की आत्महत्या, एक तो टीवी की थीं 'बालिका वधू'

Sat, 25 Jan 2020 02:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Pratyusha Banerjee, Sejal Sharma and Kuljeet Randhawa - फोटो : twitter
टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा (Sejal Sharma) ने 24 जनवरी को मौत को गले लगा लिया। सेजल को 'दिल तो हैप्पी है जी' सीरियल से पहचान मिली थी। सेजल की आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहा है। सेजल की मौत के बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में उन्होंने आत्महत्या की वजह को निजी बताया। वहीं उनके करीबी दोस्त निर्भय इस कदम के पीछे की वजह तनाव बता रहे हैं। ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी सितारे ने ऐसा कदम उठाया हो। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने सुसाइड किया।  
विज्ञापन

2 of 8
Kushal Punjabi - फोटो : Social Media
कुशल पंजाबी
अभिनेता कुशल पंजाबी की मौत ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। कुशल ने 27 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के बाद कुशल के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं ठहराया है। कुशल की मौत के बाद कई सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दी थी। 
विज्ञापन

3 of 8
Pratyusha Banerjee - फोटो : Social Media
प्रत्युषा बनर्जी 
मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने भी आत्महत्या की थी। प्रत्युषा अपने मुंबई वाले घर में मृत पाई गई थीं। उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। प्रत्युषा को आनन फानन में अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था। प्रत्युषा ने एक अप्रैल 2016 को आत्महत्या की थी और उस वक्त उनकी उम्र 25 साल थी। 

4 of 8
Rahul Dixit - फोटो : twitter
राहुल दीक्षित
छोटे पर्दे के अभिनेता राहुल दीक्षित ने 30 जनवरी, 2019 को आत्महत्या की थी। 28 साल के राहुल का शव घर में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन

5 of 8
कुलजीत रंधावा - फोटो : Social Media
कुलजीत रंधावा
मशहूर मॉडल और अभिनेत्री कुलजीत रंधावा ने भी आत्महत्या की थी। कुलजीत ने ये फैसला जिंदगी से तंग आकर लिया था जिसका खुलासा उनके सुसाइड नोट से हुआ था। इस सुसाइड नोट में कुलजीत ने लिखा था- मैं जिंदगी के प्रेशर को और ज्यादा झेल नहीं सकती। इसलिए अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला लिया है। कुलजीत ने खुदकुशी 2006 में की थी। यह टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री थीं। इन्होंने 'रिश्ते', 'आहट', 'सरहदें', 'कहता है दिल', 'कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन', 'कोहिनूर' जैसे सीरियल्म में काम किया। 
विज्ञापन

6 of 8
ravi shankar alok
रविशंकर आलोक
नाना पाटेकर की फिल्म 'अब तक छप्पन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले असिस्टेंट डायरेक्टर और लेखक रविशंकर आलोक ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त रविशंकर के भाई ने बताया था कि वो लंबे समय से काम ना मिलने के कारण डिप्रेशन में थे। 
विज्ञापन

7 of 8
nafisa joseph - फोटो : file photo
नफीसा जोसेफ
मॉडल और अभिनेत्री नफीसा जोसेफ ने अपने वर्सोवा लिंक रोड वाले अपार्टमेंट में 29 जुलाई 2004 को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। वह इस बिल्डिंग में तीसरे माले पर रहती थीं। उस वक्त नफीसा के घरवालों ने पुलिस के इसे आत्महत्या बताने पर यकीन नहींं किया था। नफीसा 1997 में मिस यूनिवर्स की फाइनलिस्ट में से एक थीं। मौत के वक्त उनकी उम्र 26 साल थी। 
विज्ञापन

8 of 8
jiah khan - फोटो : file photo
जिया खान 
फिल्म 'निशब्द' और 'गजनी' में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान की सुसाइड की खबर से पूरे बॉलीवुड को धक्का लगा था। जिया ने अपने घर में फंदे से लटक कर 25 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया था। जिया की मां राबिया खान ने इसे सुसाइड ना मानकर मर्डर करार दिया। उन्होंने एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इस सुसाइड की वजह बताया। जिया ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। 

कौन थीं सेजल शर्मा जिसने कर लिया सुसाइड, टीवी पर डेब्यू से पहले आमिर संग भी कर चुकीं काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें