सोनी टीवी के अगले सीरियल में जल्द ही दर्शको को एक जवान और खूबसूरत मां पर्दे पर तलवारबाजी करती दिखाई देने वाली है। दरअसल जल्द ही अगले सीरियल में 'पोरस' की मां का किरदार निभाने के लिए सोनी टीवी ने रति पांडे को चुना है।
पढ़ें- 'कहानी घर घर की' पल्लवी 6 साल बाद लौटेंगी छोटे पर्दे पर, दिखेंगी मां के रोल में
विज्ञापन
2 of 4
Rati Pandey
रति से जब इस रोल के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि,'18 से 20 साल की किसी भी लड़की के लिए बड़ी उम्र के रोल करना थोड़ा मुश्किल होता है। लोगों को अक्सर लगता है कि अपनी उम्र से बड़े रोल करने पर भविष्य में उन्हें काम मिलने की संभावनाओं को कम कर देता है। उनका मानना है कि एक बार उनके नाम के आगे 'मां' का टैग अगर लग जाएगा तो उन्हें बाद में अच्छे रोल नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
Rati Pandey
रती कहती हैं,'मुझे ऐसे लोगों की सोच पर काफी दुख होता है। सच कहूं तो जब मुझे ये रोल ऑफर किया गया था तो शुरुआत में मुझे भी थोड़ा डर जरूर लगा था। रति ने कहा, शो के प्रोडूसर सिद्धार्थ तिवारी से जब उन्होंने कहा कि लोग अक्सर उन्हें उनकी उम्र से बड़े रोल ही करने को देते हैं तो इस पर सिद्धार्थ तिवारी का कहना था कि, रति तुम मां जैसी बिल्कुल नहीं लगती, इस शो में भी आप बहुत खूबसूरत लगोगी।
रति ने बताया कि इस शो के लिए उन्हें घोड़ा चलाने से लेकर तलवार बाजी तक की ट्रेनिंग लेनी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि मैंने इस शो के लिए अपने सारे स्टंट खुद किए हैं। रति ने बताया कि बचपन में वो पटाखों से दूर रहती थी लेकिन इस शो की शूटिंग के लिए अब यहां सेट के सेट जला दिए जाते हैं। रति ने बताया कि इस सीरियल के लिए उन्हें सेट पर 25 किलो के गहने पहनने पड़ते हैं। साथ ही उन्हें अपने रोल के लिए 2 से ढाई घंटे का वक्त मेकअप के लिए लगता है।