फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनीश ही नहीं ये 9 कंटेस्टेंट भी कर चुके हैं बिग बॉस के घर में 'सू-सू'

Mon, 06 Nov 2017 09:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 10
बिग बॉस के घर मे ड्रामे की कमी नहीं है और न ही ड्रामेबाजों की। हाल में ही कैप्टन बनने के लिए हुए टास्क में पुनीश ने ऐसी हरकत की जिसे देख सबने अपना मुंह छिपा लिया। इस टास्क में बेनाफशा पूनावाला, हितेन तेजवानी और पुनीश शर्मा शामिल थे। कैप्टन बनने के लिए पुनीश इतनी जिद पर अड़ गए कि उन्होंने पैंट में ही पेशाब कर दिया। इससे पहले भी कई कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में ये हरकत कर चुके हैं। आइए आपको दिखाते है इन लोगों की लिस्ट...
विज्ञापन

2 of 10
स्वामी ओम बिग बॉस के वो कंटेस्टेंट है, जिनका शायद ही किसी विवाद से पाला न पड़ा हो। बिग बॉस-10 में एक टास्क के दौरान स्वामी ओम, मनवीर गुर्जर और वीजे बानी को टॉयलेट तक ले जाने के लिए पैसे नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने किचन में रखी एक बाल्टी में पेशाब कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 10
प्रियंका जग्गा ने बिग बॉस-10 में ड्रामा क्रिएट करने की पूरी कोशिश की। बिग बॉग-11 के साइकिल टास्क से जैसे ही एक टास्क के दौरान उन्होंने अपनी पैंट में पेशाब कर दिया था। 

4 of 10
बिग बॉस-9 में एक टास्क के दौरान प्रिंस नरूला ने फाइनल का टिकट पाने के लिए एक बोतल में पेशाब कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 10
बिग बॉस- 9 की ही कंटेस्टेंट रोचेल्ले राव ने भी प्रिंस नरूला के साथ टास्क के दौरान पेशाब कर दी थी। हालांकि रोचेल्ले इस टास्ट में प्रिंस से काफी पहले ही हिम्मत हार गईं। 
विज्ञापन

6 of 10
kishwar merchant
इसी टास्क के दौरान बिग बॉस-9 की कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट ने भी कार के अंदर अपने तीनों साथियों को सोता पाकर पेशाब कर दिया था। बाद में उन्होंने इसे नेचर कॉल करार दिया। 
विज्ञापन

7 of 10
बिग बॉस-9 की बिंदास कंटेस्टेंट प्रिया मलिक, जिनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। प्रिया ने टास्ट के दौरान सबसे पहले पेशाब किया था। इस टास्क में उनके साथ प्रिंस नरूला, किश्वर मर्चेंट और रोचेल्ले राव भी थीं। 

8 of 10
बिग बॉस- 9 के फर्स्ट रनरअप रिषभ सिन्हा ने भी एक टास्क के दौरान खुले में पेशाब कर दिया था। इस टास्क में सभी को गार्डेन में एक रस्सी को पकड़कर खड़ा रहाना था। 

9 of 10
अली कुली मिर्जा ने बिग बॉस-8 में एक टास्क के दौरान अंधेरे में पेशाब कर दिया था। इस टास्क में उन्हें लंबे समय तक एक कुर्सी पर ही बैठे रहना था। 
विज्ञापन

10 of 10
बिग बॉस-8 के विजेता गौतम गुलाटी का हाईजैक टास्क में करिशमा तन्ना के साथ मुकाबला था। इस टास्क के दौरान उन्होंने एक जार में पेशाब कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें