मौनी ने यह फोटो शेयर करते काफी लंबा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने हुसैन को टैग करते हुए लिखा कि मानव पात्रों से जो लव स्टोरी तुमने लिखी है मेरी मनपसंद है या नहीं यह मुझे नहीं पता, लेकिन संगीत, गलियों और बर्फ के पहाड़ों में भी कुछ मानव पात्र मौजूद हैं। तुम्हें उन लोगों और चीजों के बारे में जरूर लिखना चाहिए जिनके बारे में अभी तक नहीं लिखा है। मौनी ने यह लिखते हुए हुसैन को जन्मदिन की शुभकामानएं भी दी हैं।