टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ शादी के बाद पहली ईद मनानेे की तैयारी में हैं। रमजान के महीने में दीपिका अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ पूरे रीति रिवाज से रोजा रख रही हैं और अब वो शनिवार को पहली ईद मनाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
दीपिका ने सारे बंधनों को तोड़ते हुए ब्वॉयफ्रेंड शोएब से शादी कर ली थी और शादी के बाद इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था। शादी के बाद दीपिका बेहद खुश हैं और शोएब के साथ जिंदगी के खूबसूरत पलों का मजा ले रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Deepika Kakkar
दीपिका और शोएब अपने इन खास पलों को अपने फैंस के बीच शेयर भी करते रहते हैं। पहला रमजान भी दोनों ने बेहद उत्साह के साथ मनाया है। दीपिका ने पहली ईद पर हाथों में मेहंदी लगाई है। ये फोटो शेयर करते हुए शोएब ने लिखा है, ‘पहली ईद की पहली मेहंदी…’
4 of 5
दीपिका कक्कड़
इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए दीपिका ने बताया कि 'एक गृहणी बनकर मैं खुश हूं और अपनी जिंदगी एन्जॉय कर रही हूं। अब मैं पूरी तरह से एक होममेकर हूं। साथ ही मैं शोएब के काम में भी हाथ बंटाती हूं। मुझे खुद को एक हाउसवाइफ कहलाना पसंद है।'
दीपिका ने आगे कहा कि 'हालांकि मैं अपने सीरियल 'ससुराल सिमर का' को बहुत याद करती हूं। 5 साल तक शो करने के बाद वो दिल के काफी करीब हो गया था। 'ससुराल सिमर का' ने मुझे घर-घर में पहचान दिला दी।'