फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी कलाकारों ने साझा किए करवा चौथ के एहसास, 'यशोदा मां' को 14 साल बाद मिल रहा ये खास मौका

Tue, 15 Oct 2019 09:41 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ 2018 - फोटो : अमर उजाला
दिन रात शूटिंग में व्यस्त रहने वाले टेलीविजन के कलाकारों ने इस बार करवा चौथ के व्रत के लिए खास तैयारियां की हैं। अमर उजाला से बातचीत में चंद मशहूर कलाकारों ने इस पावन पर्व को लेकर अपनी पुरानी यादें और इस साल के त्योहार को लेकर अपने एहसास साझा किए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
vijayendra - फोटो : social media
विजेंद्र कुमेरिया

“हमेशा की तरह इस करवा चौथ भी मैं अपनी पत्नी प्रीती के लिए सुबह सूरज उगने से पहले उसे सरगी खिलाऊंगा। मुझे 'सुफियाना प्यार मेरा' शो की शूटिंग पर तो जाना ही होगा पर कोशिश करूँगा कि जल्दी पैकअप करके मैं घर आ जाऊं। ताकि चाँद दिखाई देने से पहले पूजा की बाकी तैयारियों में मैं प्रीती की मदद कर सकूँ। इस बार मैं सोच रहा हूँ कि मैं अपनी वाइफ के लिए अपने हाथों से कुछ स्पेशल बनाऊं जिसे उपवास तोड़ने के बाद वह खा सके। मैं भगवान से कामना करूँगा कि मेरी पत्नी हमेशा खुश रहे, उनका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहे और उनकी आयु लम्बी रहे क्योंकि  'हैप्पी वाइफ यानि हैपी लाइफ'। शादी के पहले से प्रीती मेरे लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं । पहली बार जब प्रीती ने पूरे दिन मेरे लिए व्रत रखा था। यह बात मैं नहीं जानता था और उसने मुझे अपने व्रत वाली रात फोन किया और कहा कि मैं उसे उसके घर से डिनर के लिए पिकअप कर लूँ। इस दौरान यह पता चला की प्रीती ने पूरा दिन मेरे लिए व्रत रखा था और वह मुझे देखकर व्रत तोड़ना चाहती थी इसलिए मुझे मिलने बुलाया था। मैं यह देखकर बहुत खुश हो गया और खुदको बहुत स्पेशल महसूस किया।”
विज्ञापन

3 of 5
abhishek sharma - फोटो : social media
अभिषेक शर्मा

'निमकी विधायक' में मिंटू सिंह का किरदार निभा रहे एक्टर अभिषेक शर्मा बताते हैं कि एक टीवी एक्टर होने के नाते हमें अपने परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत कम समय मिल पाता है। पर मैं कोशिश करूँगा कि मैं जल्द ही निमकी की शूट खत्म करके घर पहुंच सकूँ और अपनी वाइफ के साथ रहूं। चूँकि यह मेरी बीवी का पहला करवा चौथ है तो मैं प्लैन कर रहा हूँ कि मैं भी अपनी पत्नी अपेक्षा दांडेकर के लिए फास्ट रखूं क्योंकि वह बहुत फूडी है। ऐसे में मैं अपनी बीवी को पूरा दिन भूखा कैसे अकेले छोड़ सकता हूँ। इसलिए मैं खुद यह व्रत रखने का प्लैन कर रहा हूँ और मेरी इच्छा है कि साथ में व्रत खोले और हमेशा एकदूजे के साथ रहें ।

4 of 5
ssharad - फोटो : social media
शरद मल्होत्रा

शरद मल्होत्रा इस बार अपना करवा चौथ कुछ स्पेशल तरीके से मनाने वाले हैं। शरद ने बताया कि 'मुस्कान' शो की शूटिंग में मैं आजकल बहुत व्यस्त हूँ। फिरभी यह मेरा पहला करवा चौथ है तो मैं इस बार छुट्टी लेकर अपने होमटाउन कलकत्ता जाने वाला हूँ। जहाँ रिप्सी इस व्रत को पूरे परिवार के साथ मना सकेंगी। मेरी माँ उन्हें भोर में अपने हाथ से सरगी खिलाएं ताकि वह अपना व्रत अच्छे से शुरू कर पाएं। विश करता हूँ कि हम दोनों का साथ इसी तरह हमेशा बना रहे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
reena - फोटो : social media
रीना कपूर 

सीरियल 'राधाकृष्ण' में मां यशोदा का किरदार निभा रही रीना कपूर बताती हैं कि यह करवा चौथ मेरे लिए बहुत ही स्पेशल है। अपनी 14 साल की शादी के बाद मैं इस बार अपना करवा चौथ अपनी पूरे परिवार के साथ मानाने वाली हूँ। इस दौरान मेरी सासु माँ पहली बार मेरे साथ होंगी। मेरे भाई, मेरी बहनें, मेरी माँ, मेरी भतीजी सभी इस दौरान मेरे साथ होंगे। इस दिन मेरी भतीजी का बर्थडे भी है तो इसलिए यह मेरे लिए बहुत ही स्पेशल मोमेंट होने वाला है। मेरी केवल एक विश है कि मैं हमेशा अपने पूरे परिवार के साथ रहूं। 
 

करीना से आलिया और रणबीर की शादी पर हुई चर्चा, तो कंगना की बहन बोलीं- यहां भी किटी पार्टी बना दिया

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें