फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YouTube Channel: छोटे पर्दे से ज्यादा यूट्यूब पर सक्रिय रहते हैं ये सितारे, लाखों में है फॉलोअर्स की संख्या

Sat, 03 Sep 2022 10:36 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका कक्कड़, जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत के सितारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन अब उनकी सक्रियता यूट्यूब पर बढ़ने लगी है। यूट्यूब एक एक ऐसा माध्यम है, जिस पर आप अपना कंटेंट अपलोड करके उसे लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंचा सकते हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी अपने व्लॉग बनाकर महीने में लाखों की कमाई करते हैं। इसमें छोटे पर्दे के सितारे भी पीछे नहीं हैं। कई ने यूट्यूब पर अपना चैनल बना रखा है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो छोटे पर्दे से ज्यादा अब यूट्यूब पर सक्रिय हैं और अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका कक्कड़ इब्राहिम
'ससुराल सिमर का' की सिमर यानी दीपिका कक्कड़ को तो आप जानते ही होंगे। दीपिका पिछले काफी समय से छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन वह म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं। वहीं, वह यूट्यूब पर दीपिका की दुनिया नाम से अपना चैनल चलाती हैं, जिसके 3.31 मिलियन मिलियन सब्सक्राइबर हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
रतन राजपूत
'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' से मशहूर हुई रतन राजपूत छोटे पर्दे से ज्यादा यूट्यूब पर एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री रोजाना अपने फैंस के साथ व्लॉग शेयर कर अपनी दिनचर्या दिखाती हैं। रतन के यूट्यूब पर साढ़े चार लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
 

4 of 6
जैस्मिन भसीन-अली गोनी - फोटो : सोशल मीडिया
जैस्मिन भसीन-अली गोनी
जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने एक साथ अपना यूट्यूब चैनल बनाया है। इस चैनल पर दोनों एक-दूसरे के साथ चैलेंज करते हुए कई वीडियोज बनाते हैं। दोनों को जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और उन्हें जैसली कहकर बुलाते हैं। ऐसे में उन्होंने इसे ही अपने चैनल का नाम रखा है।
विज्ञापन

5 of 6
युविका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
युविका चौधरी
युविका चौधरी भी यूट्यूब पर डेली व्लॉग बनाती हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपना चैनल बनाया है और कम समय में ही उनके काफी सब्सक्राइबर्स भी हो गए हैं। युविका अपनी पूरी दिनचर्या को दिखाती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जन्नत जुबैर - फोटो : insta
जन्नत जुबैर
जन्नत जुबैर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर टीवी से शुरुआत की थी। पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने डेली सोप से दूरी बना ली है और वह म्यूजिक वीडियोज में नजर आती हैं। हाल ही में वह खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थीं, लेकिन वह कोई सीरियल नहीं कर रही हैं। जन्नत का भी यूट्यूब पर चैनल है, जिस पर उनके 3.54 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें