फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन थे समीर शर्मा और कैसे हुई थी अभिनय करियर की शुरुआत

Thu, 06 Aug 2020 02:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
समीर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल के मशहूर अभिनेता समीर शर्मा इस दुनिया में नहीं रहे। उनका शव मुंबई के मलाड में स्थित उनके घर में पंखे से लटका मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार समीर शर्मा ने आत्महत्या की है। वह छोटे पर्दे के मशहूर कलाकारों में से थे। वह टीवी सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में काम कर रहे थे। समीर शर्मा दिल्ली के रहने वाले थे। 
विज्ञापन

2 of 5
समीर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
समीर शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक विज्ञापन एजेंसी से की थी। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में रेडियो चैनल में काम किया था। इसके कुछ समय बाद समीर शर्मा मुंबई शिफ्ट हो गए और अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने टीवी सीरियल्स में अभिनय की शुरुआत स्टार प्लस के सीरियल 'कहानी घर घर की' से की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
समीर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'कहानी घर घर की' के बाद समीर शर्मा कई टीवी सीरियल्स में नजर आए थे। उन्होंने छोटे पर्दे के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'दिल क्या चाहता है', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' और 'वो रहने वाली महलों की' सहित अन्य सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था। दर्शकों ने समीर शर्मा के अभिनय को हर एक किरदार में पसंद किया था। 

4 of 5
समीर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी बार समीर शर्मा टीवी सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में नजर आए थे। वह शो में कुहू के पिता की भूमिका अदा कर रहे थे। छोटे पर्दे पर अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। गौरतलब है कि 44 वर्षीय समीर शर्मा ने मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी पर लगा ली। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए कारण स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेता समीर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा भी कहा जा रहा है कि अभिनेता ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। समीर इससे पहले एक खास तरह की बीमारी से ग्रस्त थे। हालांकि कुछ समय बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गए थे। जानकारी के मुताबिक समीर शर्मा कुछ दिनों से किसी को नजर नहीं आए थे। वहीं जब उनके फ्लैट से बदबू आनी शुरू हुई तो उनकी सोसायटी के चौकीदार ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर जब घर खोला तो पंखे से अभिनेता समीर शर्मा का शव लटकता मिला।

पढ़ें: Sameer Sharma Suicide: अभिनेता समीर शर्मा ने की आत्महत्या, पुलिस बोली- 'दो दिन पहले हुई मौत, बीमारी से जूझ रहे थे'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें