फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lovlesh Khaneja: लॉकडाउन में डिलीवरी बॉय बनने पर मजबूर हो गया था यह अभिनेता, एकता कपूर ने ऐसे बदल दी किस्मत

Wed, 16 Nov 2022 05:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Lovlesh Khaneja - फोटो : Social media

मनोरंजन की दुनिया में आने के लिए जितनी जरूरत एक्टिंग और टैलेंट की होती है, उतनी ही तकदीर की भी होती है। अगर शाहरुख खान के पास तकदीर नहीं होती तो वह आज बॉलीवुड के बादशाह नहीं बनते। इसलिए यह कहावत बिल्कुल सही है की अगर आपकी तकदीर साथ हो तो कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसा ही कुछ टीवी की दुनिया से वास्ता रखने वाले अभिनेता लवलेश खनेजा के साथ हुआ है। कोरोना के दौरान लवलेश की जिंदगी का एक ऐसा समय था जब उनके पास बिल्कुल काम नहीं था। इस वक्त अभिनेता ने डिलीवरी बॉय बनकर काम किया था। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनकी किस्मत इस तरह बदली कि उनके हाथ तीन सीरियल लग गए। इतना पता लगने के बाद आपको यह जानने की उत्सुकता जरूर हुई होगी कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि लवलेश की किस्मत इतनी पलट गई, तो चलिए जानते हैं... 

विज्ञापन

2 of 4
Lovlesh Khaneja - फोटो : Social media
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'साथ निभाना साथिया 2' में अहम किरदार निभाने वाले लवलेश खनेजा ने हाल ही में खुद बताया कि वह कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान एक डिलीवरी बॉय के तौर पर काम किया करते थे। लवलेश ने बताया- 'जब कोविड 19 के बढ़ते मामलों की वजह से मुंबई में शूटिंग कैंसिल हो गई थी, उस समय सारी शूटिंग गोवा में की जा रही थी। मुझे भी वहां शूट पर बुलाया गया था और मैं बाइक से किसी तरह मुंबई से गोवा पहुंचा था। लेकिन जब मैं गोवा पहुंचा तो वहां भी पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया गया था।
Ram Charan: राम चरण का अक्षय कुमार के लिए सम्मान देख प्रभावित हुए फैंस, बोले- चिरंजीवी की परवरिश का है असर
विज्ञापन

3 of 4
Lovlesh Khaneja - फोटो : Social media
लवलेश ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उस समय मैं बहुत ज्यादा कंफ्यूज हो गया था। गोवा में रहना चाहिए या नहीं, मैं यह बिल्कुल भी तय नहीं कर पा रहा था। लेकिन फिर मैंने कहीं पढ़ा कि एक कंपनी को डिलीवरी बॉय की जरूरत है। मैंने तुरंत एप डाउनलोड की और उसमें एंट्रेंस एग्जाम दिया। इस तरह मेरी जॉब लग गई। मैंने करीब 10 दिनों तक डिलीवरी बॉय की तरह वहां काम किया। यह अपने आप में ही बड़ा एक्सपीरियंस था। लेकिन इसी जॉब ने मेरी किस्मत पलट कर रख दी थी।
Suhana Khan: शाहरुख की बेटी सुहाना को एयरपोर्ट पर देख लड़कियों की तरह शरमाए लड़के, वीडियो देख लोग हुए हैरान
विज्ञापन

4 of 4
Lovlesh Khaneja - फोटो : Social media
लवलेश के कहा, डिलीवरी बॉय की तरह ही एक दिन मैं एक रिजॉर्ट में गया, जहां मेरी मुलाकात एकता कपूर मैम की प्रोडक्शन टीम में काम करने वाले एक व्यक्ति से हुई। मैंने उनसे बात की और मैंने उनके साथ अपनी प्रोफाइल साझा कर दी। लेकिन दिक्कत यह थी कि उस समय शूटिंग नहीं हो रही थी। इसके बाद मैंने मुंबई आने का प्लान बना लिया था। 'लेकिन एक दिन मुझे अचानक प्रोडक्शन से कॉल आया और उन्होंने मुझे बहुत बड़ा ऑफर दिया। मुझे उन्होंने एक नहीं बल्कि बल्कि तीन बड़े प्रोजेक्ट्स ऑफर किए थे। इनमें कुमकुम भाग्य, मोल्की और ये हैं चाहतें शामिल थे। तब मुझे एहसास हुआ जब कुछ होना होता है तो अपना बहाना ढूंढ ही लेता है। ऊपर वाले के पास हमेशा हमारे लिए खास प्लान होते हैं।'  
Chat Show: हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन के साथ चैट शो में दिखेंगी हुमा कुरैशी, महिलाओं के मुद्दे पर होगी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें