टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से ही हर कोई हैरान है। अभिनेत्री की मौत से अगर किसी को सबसे ज्यादा सदमा लगा है, तो वह उनकी मां हैं। अपनी इकलौती बेटी को खोने के दुख को वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं और अब उनका एक इमोशनल वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनका दर्द साफ झलक रहा है, जिसे देख हर कोई सिहर गया है। तुनिशा की मां का वीडियो देखने के बाद हर कोई यही दुआ कर रहा है कि उनकी मां को ताकत मिले।