फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tuesday Fitness: हिना से लेकर रुबीना तक फिटनेस के मामले में पीछे नहीं हैं टीवी की ये हसीनाएं, घंटों करती हैं वर्कआउट

Tue, 03 May 2022 11:02 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी की ये अभिनेत्री हैं फिटनेस फ्रीक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हो या टेलीविजन की संस्कारी बहुओं का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली हसीनाएं, फिटनेस के मामले में कोई भी पीछे नहीं है। एक समय था जब फिटनेस को लेकर कोई इतना ध्यान नहीं देता था, लेकिन अब जमाना बदल गया है और लोग अपनी फिटनेस को लेकर ज्यादा गंभीर हो गए हैं। ऐसे में टीवी की हसीनाएं भी खुद को फिट रखने की कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही छोटे पर्दे की अभिनेत्रियों से मिलवाने वाले हैं, जो फिट रहने के लिए खूब मेहनत करती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपने लिए अलग जगह बनाने वाली हिना खान की गिनती स्टाइलिश और फिट अभिनेत्रियों में होती है। खुद को फिट बनाने के लिए हिना घंटों जिम में पसीना बहाती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
एरिका फर्नांडिस
'कुछ रंग प्यार के ऐसी भी' की सोनाक्षी यानी एरिका फर्नांडिस ने जहां छोटे पर्दे पर बहू की इमेज बनाई तो वहीं असल जिंगदी में वह ब्यूटी पेजेंट का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एरिका खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं।

4 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
रुबीना दिलैक
टीवी पर 'शक्ति' सीरियल में दमदार किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाने वाली रुबीना खुद को फिट रखने के लिए बहुत कुछ करती हैं। जब वह 'बिग बॉस' शो का हिस्सा बनी थीं तो भी उन्हें कई बार योग करते हुए देखा गया था। वह असल जिंदगी में फिट रहने के लिए योग और स्विमिंग करती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
कविता कौशिक
'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला जैसा किरदार निभाकर अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाली कविता असल जिंदगी में फिटनेस फ्रीक हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं। उन्होंने योग के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली है। साथ ही वह मेडिटेशन पर भी लंबा समय बिताती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना भी इस लिस्ट में शामिल हैं। करिश्मा अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती है। इसके अलावा वह जिम में भी खुद को फिट रखने के लिए जमकर पसीना बहाती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें