फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसिंग सीन पर पहली बार खुलकर बोलीं ये एक्ट्रेस, 16 की उम्र में नहीं देना चाहतीं यह मैसेज

Fri, 23 Mar 2018 05:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जन्नत
मशहूर सीरियल 'तू आशिकी' की लीड एक्ट्रेस जन्नत जुबैर बीते कई दिनों से सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि जन्नत की मां ने सीरियल में फिल्माए जा रहे किसिंग सीन को लेकर हंगामा किया है जिसके बाद काफी बवाल मचा। हालांकि यह विवाद अब सुलझ गया है। इस पूरे मामले पर पहली बार लीड रोल निभाने वाली जन्नत का बयान सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जन्नत
Spotboy से बात करते हुए जन्नत ने इस पूरे मामले पर बात की। जन्नत ने कहा - 'यह सब होली के सीक्वेंस के दौरान शुरू हुआ। मेकर्स ने शूट के दौरान अहान को मुझे किस करने को कहा। नाबालिग होने के नाते यह ठीक नहीं लग रहा था और मैं कंफर्टेबल नहीं थी।' 
विज्ञापन

3 of 5
जन्नत
कॉन्ट्रैक्ट में इंटीमेट सीन न करने को लेकर एक क्लॉज भी है। उसके बावजूद धीरे धीरे ऐसी सीन डाले जाने लगे। एक सीन में अहान को मेरे हाथ पर किस करना था मैंने ऐसा करने दिया। बाद में गाल और गर्दन पर लेकिन तब मना कर दिया। कोई भी मां बेटी को इतनी कम उम्र में ऐसे सीन करने की इजाजत नहीं देगी।

4 of 5
जन्नत
जन्नत ने आगे कहा - 'बहुत सारे बच्चे मुझे फॉलो करते हैं। मैं उनके सामने अच्छी मिसाल पेश करना चाहती हूं। इतनी कम उम्र में ऐसे सीन करना गलत मैसेज पहुंचाएगा। इस फील्ड में कहानी के अनुसार ऐसे सीन करने होते हैं लेकिन अभी मैं छोटी हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जन्नत
ऐसी खबरें भी आई थीं कि जन्नत को रिप्लेस भी किया जा सकता है। यहां तक कि कुछ एक्ट्रेस का ऑडिशन भी लिया गया। बता दें, जन्नत महज 16 साल की हैं। इसलिए पैरेंट्स नहीं चाहते कि उनकी बेटी एडल्ट सीन करे। जन्नत के पिता का कहना है कि उनकी बेटी एक अच्छी एक्ट्रेस है वो उसे एडल्ट सीन करने की इजाजत नहीं दे सकते। फिलहाल अब मामला सुलझ गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें