फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 1 महीने बाद 'ससुराल सिमर का' एक्ट्रेस हुईं इमोशनल, शोएब के लिए किया था धर्म परिवर्तन

Fri, 23 Mar 2018 05:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dipika Kakar
दीपिका कक्कड़ और शोएब की शादी को एक महीना हो चुका है। यह दोनों कपल 22 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। इस खास मौके पर टीवी की फेमस बहू और शोएब की पत्नी दीपिका ने सोशल मीडिया पर इमोशनल मैसेज किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Dipika Kakar
दीपिका कक्कड़ ने ट्वीट किया - 'शादी को एक महीना पूरा होते ही मेरे परिवार ने सरप्राइज दिया। अम्मी के घर पर केक काटा। कभी कभी छोटी चीजें भी यादगार बन जाती हैं।' इस पोस्ट के साथ दीपिका ने एक तस्वीर भी शेयर की है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Dipika Kakar
इस तस्वीर में दीपिका और शोएब का पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है। शोएब हाथ में केक पकड़े हुए हैं। इन दोनों की शादी की रस्सें शोएब के पैतृक घर भोपाल में हुई थी तो वहीं शादी लखनऊ में हुई। शादी में सिर्फ परिवार के लोग मौजूद थे हालांकि मुंबई में रखे गए रिसेप्शन में टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार पहुंचे। 

4 of 5
Dipika Kakar
दीपिका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें शोएब साड़ी में नजर आ रहे थे। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। यह कोई रियल नहीं रील लाइफ का एक सीन था जिसके लिए शोएब ने साड़ी पहनी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dipika Kakar
दीपिका जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू जे पी दत्ता की फिल्म 'पलटन' से करने जा रही हैं। तो वहीं शोएब 'जीत गई तो पिया मोरे' में सीरियल में काम कर रहे हैं। इन दोनों की मुलाकात 'ससुराल सिमर का' सीरियल के सेट पर हुई थी। लंबे रिलेशनशिप के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें