फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 9: 'अनुपमा' के आगे फीके पड़े तमाम शो, इस सीरियल की हुई टॉप पांच में वापसी

Thu, 11 Mar 2021 07:21 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बार्क इंडिया ने आपके पसंदीदा टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। बार्क इंडिया द्वारा हाल ही में जारी की गई नई टीआरपी लिस्ट में कोई बहुत बड़े बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी ज्यादातर दर्शकों के उन्हीं पुराने पसंदीदा सीरियल को लिस्ट में जगह मिल सकी है। तो इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।


 
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमां - फोटो : File Photo
अनुपमां
स्टार प्लस के इस शो ने हमेशा की तरह इस बार भी पहले नंबर पर अपनी जगह बरकरार रखी है। इन दिनों शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। रूपाली गांगुली, मदालसा और सुधांशु पांडे के शो को जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इसे टीआरपी रेटिंग में पिछली बार से भी ज्यादा इंप्रेशन मिले हैं। साथ अनुपमां लगातार टॉप पर बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इस शो को इस वक्त दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
गुम है किसी के प्यार में
गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने इस बार थोड़े बदलाव आए हैं। इसके बाद, धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। टीआरपी में पहले गुम है किसी के प्यार में पीछे चला गया था। लेकिन अब नील भट्ट के सीरियल ने दूसरा स्थान पाकर वापसी की है।

4 of 6
इमली - फोटो : सोशल मीडिया
इमली 
इसबार इमली सीरियल पीछे खिसक गया है और टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। इसकी कहानी भी दर्शकों को दिलों में घर कर गई है। दर्शकों को इमली और आदित्य की केमेस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आ रही है।

 
विज्ञापन

5 of 6
कुंडली भाग्य
कुंडली भाग्य
इसके अलावा धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' को टीआरपी लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। यह धारावाहिक टॉप पर भी रहा था लेकिन फिलहाल, इसने टॉप 5 में अपनी जगह बना रखी है।कुंडली भाग्य में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tujhse hai raabta - फोटो : tujhse hai raabta
तुझसे है राब्ता
इस हफ्ते फिर से 'तुझसे है राब्ता' पांचवे नंबर पर काबिज है।  टीवी स्टार्स रीम शेख और सेहबान अजीम की जोड़ी ऑनस्क्रीन के साथ ऑफस्क्रीन भी फैन्स को खूब पसंद है। टीवी सीरियल 'तुझसे है राब्ता' में अपने किरदारों कल्याणी और मल्हारी से रीम और सेहबान ने फैन्स का दिल फिर से जीतने में कामयाब रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें