ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। 48वें हफ्ते की इस टीआरपी लिस्ट में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां अनुपमा ने इस लिस्ट में अपनी पोजिशन बरकरार रखी है, तो वहीं दूसरी ओर नंबर 3 पर दो शोज के बीच मुकाबला देखे को मिला। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो को दर्शकों ने किया सबसे ज्यादा पसंद और कौन सा शो हुआ टॉप 5 में शामिल-
अनुपमा
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर इस शो में बीते हफ्ते एक के बाद एक कई ट्विस्ट देखने को मिले। शो में तरफ जहां वनराज ने काव्या को तलाक देने का फैसला कर लिया है। तो वहीं दूसरी ओर अनुपमा और अनुज की केमेस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। शो के बीते एपिसोड में एक्सीडेंट होने के बाद अनुज मौत से जंग लड़ रहा है। ऐसे में शो में आए इन ट्विस्ट एंड टर्न ने इस फिर नंबर 1 बना दिया है।