अनुपमा
- फोटो : social media
अनुपमा
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर इस सुपरहिट शो में अनुपमा की बेटी पाखी और अधिक के बीच चलते रोमांस ने एक बार फिर दोनों घरों के बीच टेंशन का माहौल पैदा कर दिया है। इसी कारण से दर्शकों के बीच राजन शाही के इस शो की पॉपुलैरिटी अभी भी बरकरार है। सुपरहिट शो 'अनुपमा' इस बार भी नंबर वन की पोजिशन डटा हुआ है। कोई भी डेलीसोप अनुपमा की जगह नहीं छीन पाया है। इस मशहूर सीरियल को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं, जिससे पता चलता है कि शो की कहानी में लोगों को अभी भी उतना ही इंटरेस्ट आ रहा है।