फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 13: पहले नंबर पर अनुपमां का दबदबा कायम, इन शोज के बीच फिर दिखा उतार-चढ़ाव

Thu, 08 Apr 2021 09:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपमां, ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Instagram
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया के 13वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। इस बार की टीआरपी लिस्ट देखें तो एक बार फिर अनुपमां सबसे आगे है जबकि बाकी सारे शो लिस्ट में ऊपर नीचे हो गए हैं।तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा किया प्रभावित और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमां - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमां

स्टार प्लस के शो अनुपमां ने पिछले कई हफ्तों से पहले स्थान पर अपना कब्जा जमा रखा है। रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे की स्टोरी लाइन को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो में इन दिन दिख रहा है काव्या वनराज और अनुपमा को अलग करने के लिए कई दांव लगा रही है लेकिन उसका हर प्लान फेल होता जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
कुंडली भाग्य
कुंडली भाग्य

इस बार की टीआरपी लिस्ट में कुंडली भाग्य ने दूसरे नंबर पर अपना दबदबा कायम किया है। पिछली बार से इस बार कुंडली भाग्य ने लिस्ट में ऊंची छलांग लगाई है। श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर की कहानी को सीरियल में फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

4 of 6
इमली - फोटो : इंस्टाग्राम
इमली

स्टार प्लस के शो इमली में चल रही कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। शो में नए नए ट्वीस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। मालिनी को अब धीरे धीरे शक हो रहा है कि आदित्य और इमली के बीच जरुर कुछ ना कुछ पक रहा है। ऐसे में इन दिनों चल रहे ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : हॉटस्टार
गुम है किसी के प्यार में

इस शो ने लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। इस शो के मेकर्स पिछले काफी समय से एक ही ट्रैक को लंबे समय से खींच रहे हैं जिसकी वजह से इसकी रेटिंग पर असर पड़ा है। हालांकि सई और विराट की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Instagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है

मोहसिन खान और शिंवागी जोशी के शो को टीआरपी लिस्ट में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। इस हफ्ते ये सीरियल पांचवें नंबर पर हैं। जल्द ही इस सीरियल में करण कुंद्र भी नजर आने वाले हैं। उम्मीद है कि करण की एंट्री के बाद से एक बार फिर सीरियल की रेटिंग्स में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें