शहनाज गिल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'बिग बॉस 13' में अपना परचम लहराने वाली शहनाज का जलवा अब भी बरकरार है। वैसे तो शहनाज हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं और वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी अलग-अलग अंदाज वाली तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं, लेकिन इस बार उनके नए लुक ने सोशल मीडिया पर सभी को चौंका दिया है। शहनाज का सरदार जी वाले लुक में काफी क्यूट लग रही है। उनके बदले लुक को देख फैंस क्रेजी हो गए हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं।