फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में कपिल शर्मा को भारी नुकसान, 'बिग बॉस 13' में भी गिरावट, देखें टॉप 10 लिस्ट

Fri, 31 Jan 2020 10:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
trp rating - फोटो : social media
टीवी की टीआरपी बताने वाले ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने तीसरे हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है। इस हफ्ते 'बिग बॉस 13' को एक बार फिर दर्शकों का प्यार मिला वहीं कपिल शर्मा का शो किसी तरह टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा। चलिए जानते हैं इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग में किसको कौन सी जगह मिली है।
विज्ञापन

2 of 5
Naagin 4 - फोटो : social media
पहले नंबर पर एक बार फिर से श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर का सीरियल 'कुंडली भाग्य' कब्जा करने में कामयाब रहा। 'कुंडली भाग्य' पिछले हफ्ते भी नंबर एक की पोजिशन पर था। दूसरे नंबर पर सीरियल 'छोटी सरदारनी' है जबकि पिछले हफ्ते इस स्थान पर एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 4' रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
'नागिन 4' को इस हफ्ते तीसरा स्थान मिला। पिछले हफ्ते सलमान खान का शो 'बिग बॉस 13' नंबर तीन पर था। चौथे नंबर पर स्टार प्लस का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' रहा। ये शो बीते हफ्ते भी इसी स्थान पर था। कपिल शर्मा के शो को इस हफ्ते काफी बड़ा झटका लगा है। पांचवें नंबर पर पिछले हफ्ते कपिल का शो था जबकि इस हफ्ते 'बिग बॉस 13' है। हालांकि ऑनलाइन टीआरपी में बिग बॉस नंबर दो के पायदान पर है। ऐसा पहली बार है जब मेकर्स को इतना फायदा हुआ है। इसी का नतीजा रहा कि शो को डेढ़ महीने आगे बढ़ाने का फैसला किया गया। 

4 of 5
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony TV
सीरियल 'कुमकुम भाग्य' को एक पायदान का नुकसान उठाना पड़ा और छठा नंबर पर मिला। सातवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और आठवें नंबर पर 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' है। नौवें नंबर पर 'ये जादू है जिन्न का' है। 'द कपिल शर्मा शो' को दसवें नंबर से ही संतोष करना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tarak mehta ka oolta chasma - फोटो : social media
टॉप 10 सीरियल की लिस्ट:
1.कुंडली भाग्य
2.छोटी सरदारनी
3.नागिन 4
4.ये रिश्ता क्या कहलाता है
5.बिग बॉस 13
6.कुमकुम भाग्य
7.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
8.शक्ति: अस्तित्व के अहसास की
9.ये जादू है जिन्न का
10.द कपिल शर्मा शो

Bigg Boss 13: शो में आते ही फेल हुए मास्टर माइंड विकास, सिद्धार्थ को जिताने के लिए की बेईमानी!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें