फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा को TRP में फायदा तो इस सीरियल को भारी नुकसान, देखें टाॅप 5 सीरियल्स की लिस्ट

Sat, 28 Sep 2019 04:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Amitabh, Naira and Kapil - फोटो : file photo
टीवी की दुनिया में किस सीरियल ने बाजी मारी और कौन सा सीरियल पीछे रह गया इसके लेखे जोखे की जानकारी देने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट को बार्क इंडिया ने जारी किया है। इस रिपोर्ट को देखकर कपिल शर्मा के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। वहीं बीते कई हफ्तों से नंबर एक पर बरकरार सीरियल इस हफ्ते एक पायदान नीचे पहुंच गया है। देखिए एक से पांच तक सीरियल्स की लिस्ट।
विज्ञापन

2 of 6
Kundali Bhagya - फोटो : file photo
इस हफ्ते नंबर एक की पोजीशन पर 'कुंडली भाग्य' सीरियल है। पिछले हफ्ते यह सीरियल नंबर दो पर था लेकिन इस हफ्ते नंबर एक पर आ गया है। दूसरे नंबर पर इस हफ्ते 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'। 
विज्ञापन

3 of 6
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter
यह सीरियल बीते कई हफ्तों से नंबर एक के पायदान पर काबिज था लेकिन इस हफ्ते नंबर दो पर पहुंच गया है। इस सीरियल में इस वक्त कहानी नायरा, कार्तिक और वेदिका के इर्द गिर्द घूम रही है। खबरों की मानें तो आने वाले एपिसोड्स में कार्तिक और नायरा की शादी हो जाएगी।

4 of 6
kbc 11 - फोटो : sony liv
तीसरे नंबर पर पिछली बार की तरह अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' काबिज है। यह सीरियल लगातार टॉप पांच सीरियल्स में बना हुआ है। इस क्विज शो को अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी की वजह से भी फायदा मिल रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
The Kapil Sharma Show - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे नंबर पर कपिल शर्मा का शो है। पिछले हफ्ते 'द कपिल शर्मा शो' पांचवें नंबर पर था लेकिन इस हफ्ते इसकी टीआरपी में इजाफा हुआ है। कपिल और उनके प्रशंसकों के लिए यह खबर किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kumkum Bhagya - फोटो : file photo
पांचवें नंबर पर इस हफ्ते 'कुमकुम भाग्य' सीरियल है। यह सीरियल पिछले हफ्ते चौथे नंबर पर था लेकिन इस हफ्ते एक पायदान नीचे आ गया। 

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 13: आगाज से पहले सलमान ने कराई माधुरी को 'बिग बॉस' के घर की सैर, सामने आया वीडियो

पिछले हफ्ते के टॉप 5 सीरियल्स
1. ये रिश्ता क्या कहलाता है
2. कुंडली भाग्य 
3. कौन बनेगा करोड़पति
4. कुमकुम भाग्य
5. द कपिल शर्मा शो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें