फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में कपिल को तगड़ा झटका, अमिताभ का 'केबीसी' बरकरार, देखें टॉप 5 सीरियल्स की लिस्ट

Fri, 04 Oct 2019 02:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh, Naira and Kapil - फोटो : file photo
सीरियल की दुनिया में तहलका मचाने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हो गया है कि इस हफ्ते किस सीरियल की कहानी का तड़का दर्शकों को पसंद आया और कौन सा सीरियल उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इस बार की बार्क रिपोर्ट में पिछले बार की तुलना में ज्यादा उतार-चढ़ाव तो देखने को नहीं मिला लेकिन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के लिए जरूर बुरी खबर है। देखिए इस हफ्ते कौन से पांच सीरियल्स हैं जिन्हें एक से पांचवें नंबर तक जगह मिली।
विज्ञापन

2 of 5
Kundali Bhagya - फोटो : file photo
पिछली बार की तरह इस बार भी 'कुंडली भाग्य' सीरियल नंबर एक की पोजीशन पर बरकरार है। इस हफ्ते इस सीरियल को सबसे ज्यादा टीआरपी मिली जिसका सबूत इस शो का नंबर एक की कुर्सी पर कायम रहना है। दूसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'। 
विज्ञापन

3 of 5
yeh rishta kya kehlata hai - फोटो : twitter
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में कहानी अब कोर्ट तक पहुंच गई है। कार्तिक ने अपने बेटे कायरव की कस्टडी पाने के लिए नायरा पर केस कर दिया है। शो में दिखाया जा रहा है कि नायरा यह नहीं चाहती कि कार्तिक कोर्ट जाए लेकिन कार्तिक ने केस कर दिया है। अब आने वाले एपिसोड्स में कोर्ट में केस की सुनवाई दिखाई जाएगी। फिलहाल देखना होगा कि कस्टडी किसके पास जाती है। 

4 of 5
kbc - फोटो : social media
तीसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति है'। यह शो जब से शुरू हुआ है तब से लगातार टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट में जगह बनाए हुए है। इस क्विज शो को अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी की वजह से भी फायदा मिल रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे नंबर पर इस हफ्ते बदलाव हुआ है। बीते हफ्ते इस नंबर पर कपिल शर्मा का शो था लेकिन इस हफ्ते 'कुमकुम भाग्य' सीरियल है। जबकि पांचवें नंबर पर एक बार फिर से कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है। 

यह भी पढ़ें:- केबीसी 11: पैसों की तंगी से डॉक्टर बनने का सपना नहीं हो पाया पूरा, शो में पहुंचीं तो जीत लिए लाखों

पिछले हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स
1. कुंडली भाग्य
2. ये रिश्ता क्या कहलाता है
3. कौन बनेगा करोड़पति
4. द कपिल शर्मा शो
5. कुमकुम भाग्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें