'बिग बॉस' में इस बार कई कंटेस्टेंट शुरू से ही लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में लगे हुए हैं। ऐसे में 'बिग बॉस' के घर की एक पंजाबी कुड़ी सबसे आगे है। यह कंटेस्टेंट पंजाब की मशहूर गायिका हैं जिसे बाकी घरवाले प्यार से सना कहकर बुलाते हैं। सना का नाम शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) है। शहनाज ना केवल देखने में सुंदर हैं बल्कि अपनी बातों से भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं। 'बिग बॉस' के प्रीमियर के दौरान सलमान भी शहनाज की बातों पर मुस्कुराते हुए नजर आए।