टीवी सीरियल के फैंस के लिए 37वें हफ्ते की TRP लिस्ट आ चुकी है । इस हफ्ते जिस शो को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है वो है 'कौन बनेगा करोड़पति' । पिछले दो हफ्तों में इस शो पर दो कंटेस्टेंट ने 1 करोड़ रुपये जीते। इसी का फायदा शो को मिला और ये शो अब तीसरे पायदान पर आ गया है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Ye Rishta Kya Kehlata Hai
पहले नंबर की बात करें तो हमेशा की तरह सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टॉप पर है। कार्तिक और नायरा की स्टोरी दर्शकों को बांधने में कामयाब रही है । अब जब नायरा गोयंका हाउस में फिर से लौट आई है और उसके बाद परिवार में जो टेंशन सामने आ रहे हैं उसने इस सीरियल को टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर ला दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
Kundali Bhagya
वहीं दूसरे पायदान पर सीरियल 'कुंडली भाग्य' ने कब्जा जमाया है। करण और प्रीता की शादी और फिर करण का शादी के पीछे की असली वजह बताना । इसने कहानी में नया मोड़ पैदा कर दिया है ।
4 of 5
Kumkum Bhagya
'कौन बनेगा करोड़पति 11' इस लिस्ट में तीसरी पोजिशन पर है। टीआरपी की टॉप 5 लिस्ट में चौथे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' है जिसमें दर्शक अभि और प्रज्ञा के साथ होने का इंतजार कर रहे हैं।