babita tade
- फोटो : social media
केबीसी में आने के प्रेरणा कहां से मिली?
मेरे पिता जी जिस गेस्ट हाउस में काम करते थे वहां पर बड़े-बड़े अधिकारी आते थे। तो उनका रहन-सहन, तरीका, उनको मिलने वाली इज्जत मुझे आकर्षित करती थी। उनके पूरे व्यक्तित्व से लगता था कि उन्होंने जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल किया है। तो मैंने पहले से ही कुछ बड़ा करने का सोच लिया था लेकिन मैं कर नहीं पाई। अब भी मुझे आगे पढ़ाई करनी है और बहुत कुछ हासिल करना है।