फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss को लगी सपना चौधरी की बद्दुआ, इंटरव्यू में जो शो के बारे कहा, वही हुआ

Sun, 03 Dec 2017 06:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस के सीजन 11 को डांसर सपना चौधरी की बद्दुआ लग ही गई। शो से OUT होते ही टीवी चैनल्स को दिए इंटरव्यू में सपना ने जो भी शो के बारे में कहा, वो अब सच होने लगा है। BARC की ताजा रिपोर्ट इसकी पुष्टि करती है। जानिए, क्या कहा था सपना ने....
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Self
गौरतलब है कि हर ऐपिसोड में 11 करोड़ की भारी भरकम फीस और पुनीश-बंदगी के रोमांटिक सीन के बावजूद शुरू में बिग बॉस की TRP बहुत डाउन थी। वह टॉप 10 में भी नहीं था। उसी समय सपना चौधरी फार्म में आई और दमदार डायलॉग और बंपर वोटिंग से सबकी चहेती बन गई। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : self
सपना चौधरी के कारण एकदम से बिग बॉस की TRP में जबरदस्त उछाल आया और वह 'टॉप-10' की लिस्ट में शामिल हो गया। घर में लगाए उनके ठुमके हों या मुंह से बरसे बिगड़े बोल, दर्शकों को उनकी हर अदा ने लुभाया। उनके अचानक शो से बाहर होने से सबसे बड़ा झटका सिर्फ उनके फैन्स को ही नहीं बल्कि मेकर्स को भी हुआ है।

4 of 6
घर से बेघर होने के कारण सपना चौधरी ने टीवी चैनल्स को दिए इंटरव्यू में भी कहा था कि उनके बाहर होने से बिग बॉस की TRP डाउन होगी। अब ऐसा ही हुआ। BARC की ताजा रिपोर्ट चौंकाने वाली है।  सलमान खान का यह रियलिटी शो टीआरपी के मामले में 'टॉप-10' की लिस्ट से बाहर हो चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : self
BARC की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते भी जी टीवी का शो 'कुंडली भाग्य' और 'कुमकुम भाग्य' ने टॉप-2 में अपना कब्जा कायम रखा था। बिग बॉस-11 आए दिन किसी न किसी विवाद या फसाद से घिरा रहता है। शो के मेकर्स भी इसे दिलचस्प बनाने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बंदगी-पुनीश, विकास-शिल्पा की लव स्टोरी के बाद अब फोक्स प्रियांक शर्मा और अर्शी खान की 'दोस्ती' पर शिफ्ट हो गया है। अब यूजर्स का मानना है कि सपना चौधरी की जब बिग बॉस के वापसी होगी, तभी शो की टीआरपी उपर आएगी। हालांकि गहना वशिष्ठ की एंट्री होने वाली है, उम्मीद है कि शो टॉप-10 में दोबारा लौट आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें