फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोल्स: बढ़ते वजन के कारण इन अभिनेत्रियों को होना पड़ा ट्रोलिंग का शिकार, कई मशहूर एक्ट्रेस हैं लिस्ट में शामिल

Thu, 25 Nov 2021 11:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
नेम, फेम और ग्लैमर से भरे मनोरंजन जगत में हर कलाकार को दर्शकों के दिल में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। अपनी एक्टिंग से लेकर अपने लुक तक ये कलाकार हर चीज को लेकर काफी सजग रहते हैं। अभिनेता हो या अभिनेत्री सभी अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत करते हैं। हालांकि, इंडस्ट्री में एक्ट्रेस अपने लुक पर काफी ध्यान देती हैं। बढ़ती उम्र के कारण इन अभिनेत्रियों को कई बदलावों का सामना करना पड़ता है। इसमें बॉडी शेप के बदलाव काफी सामान्य बात है। 

बढ़ती उम्र के साथ हुए इन बदलावों को कई बार फैंस स्वीकार नहीं करते। ऐसे में अक्सर इन कलाकारों को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक को झेलना पड़ा। दरअसल, कोरोना के बाद हुए वेट गेन के चलते उन्हें काफी ट्रोल किया गया। जिसके बाद अभिनेत्री ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि रूबीना ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जिसे इस तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो। तो आइए जानते हैं किन- किन अभिनेत्रियों को बढ़ते वजन के कारण होना पड़ा ट्रोलिंग का शिकार- 
विज्ञापन

2 of 6
हिना खान साड़ी स्टाइल - फोटो : Instagram/realhinakhan
हिना खान
टेलीविजन की मशहूर अदाकारा हिना खान ने बीते दिनों अपनी एक वर्कआउट तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के सामने आते ही उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : Instagram
रश्मि देसाई
जानी-मानी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने कुछ वक्त पहले अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में वह डीप नेक ड्रेस पहनी नजर आई थीं। हालांकि, इस तस्वीर के चलते उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था। 

4 of 6
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
हिमांशी खुराना
पंजाब की जानी-मानी अदाकारा हिमांशी खुराना ने बिग बॉस के घर में आकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, उन्हें भी लोगों ने मोटापे के चलते ट्रोल किया था।
विज्ञापन

5 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्यांका त्रिपाठी
खतरों के खिलाड़ी में अपने डेयरिंग अंदाज से लोगों का दिल जीतने वालीं दिव्यांका त्रिपाठी भी बढ़ते वजन के चलते ट्रोल हो चुकी हैं। दिव्यांका की तस्वीरों पर भी लोगों ने वजन को लेकर कमेंट किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आशिका भाटिया - फोटो : अमर उजाला मुंबई
आशिका भाटिया
अदाकारा आशिका भाटिया इन दिनों अपना वजन घटाने के बाद अपना न्यू लुक फ्लॉन्ट करती नजर आती रहती हैं। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब वह बढ़े हुए वजन के चलते ट्रोल हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें