ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने 46वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल की लोकप्रियता बताने के लिए टीआरपी एक अच्छा माध्यम है। इस हफ्ते जारी हुई लिस्ट को देखा जाए तो अनुपमा एक बार फिर दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है। वहीं, टॉप 3 पायदान के लिए दो सीरियल में मुकाबला देखने को मिला। आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा किया प्रभावित और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।
अनुपमा
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा बीते कई हफ्तों से इस लिस्ट टॉप कर रहा है। इन दिनों सीरियल आ रहे कई ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शो में जहां काव्या ने घर अपने नाम करवा लिया है तो वहीं एक बार फिर अनुपमा का परिवार उसके साथ हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को शो में कई धमाके देखने को मिल सकते हैं।