फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमिक कॉन एट होम में इस बार दिख सकती हैं ये खास झलकियां, पढ़िए मनोरंजन की पांच फटाफट खबरें

Thu, 09 Jul 2020 08:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ओमर्टा, बैटवूमन - फोटो : Social Media
ओमर्टा अब ओटीटी पर 
हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक हंसल मेहता की वर्ष 2017 में आई फिल्म 'ओमर्टा (Omerta)' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के अभिनेता राजकुमार राव ने एक कुख्यात आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की भूमिका निभाई है। अपने इस किरदार के बारे में राजकुमार ने कहा, 'उमर का किरदार निभाना मेरे लिए निश्चित तौर पर अब तक निभाए सभी किरदारों में सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। इसने मुझे भावनात्मक और शारीरिक तौर पर भी प्रभावित किया है। मुझे इसका अंदाजा भी नहीं था कि इस किरदार को निभाते हुए मैं खुद भी एक अंधेरी दुनिया में चला जाऊंगा।'
विज्ञापन

2 of 5
वर्जिन भास्कर - फोटो : Social Media
फिर लौटेगा वर्जिन भास्कर
चर्चित शो 'वर्जिन भास्कर' का दूसरा सीजन आने वाला है। इस शो में अनंत जोशी मुख्य भूमिका में हैं। पहले सीजन में वह अपने कौमार्य को भंग करने के लिए सौ तरीके अपनाते हैं लेकिन कुछ काम नहीं आता। इस नए सीजन में भी उनका यह संघर्ष जारी रहेगा। शो के बारे में जानकारी देते हुए आनंद कहते हैं, 'मैं इस शो के दूसरे सीजन को दर्शकों के सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। जब से इसका पहला सीजन रिलीज हुआ है तब से मेरे पास बहुत सारी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग भास्कर की कहानी जानने के लिए उत्सुक हैं। मैं उन सब का धन्यवाद करना चाहता हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
इश्क में मरजावां - फोटो : Social Media
खुलने लगे इश्क के किस्से
टीवी की दुनिया से खबर है कि चर्चित शो 'इश्क में मरजावां' की एक बार फिर से नए कलाकार और नई कहानी के साथ वापसी होने जा रही है। यह एक रोमांटिक थ्रिलर कहानी होगी जिसमें विशाल वशिष्ठ, हेली शाह और राहुल सुधीर मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे। अपने किरदार के बारे में हेली ने कहा, 'मेरा किरदार इस शो में एक अनाथ लड़की का है जो अपने पैर मुंबई में जमाने की कोशिश कर रही है।' विशाल इस शो में कबीर का किरदार निभाएंगे।

4 of 5
बैटवूमन - फोटो : Social Media
जविशिया लेस्ली बनेंगी बैटवूमन
टीवी पर 'बैटवूमन' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रुबी रोज के शो को छोड़ देने के बाद अब उनकी जगह जविशिया लेस्ली ने ले ली है। बैटवूमन एक ट्रांसजेंडर किरदार है। जविशिया पहली अश्वेत अभिनेत्री होंगी जो टीवी पर किसी सुपरवूमन का किरदार निभाएंगी। अपने बयान में जविशिया ने कहा, 'मुझे गर्व है कि मैं वह पहली अश्वेत अभिनेत्री हूं जो बैटवूमन जैसा प्रतिष्ठित किरदार टीवी पर निभाएगी। साथ ही यह एक ट्रांसजेंडर भी है। मुझे खुशी है कि मुझे इस रूप में इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है। यह अश्वेत और ट्रांसजेंडर दोनों का ही उत्साह बढ़ाने वाली बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इटर्नल्स - फोटो : Social Media
इटर्नल्स के ट्रेलर का इंतजार
मार्वेल स्टूडियोज से खबर है कि 'कॉमिकऑन एट होम' प्रदर्शनी जिसको कंपनी ने एक महीने के लिए टालने का फैसला लिया था, अब अपने तय समय से होगा। यह समारोह 22 जुलाई से 26 जुलाई तक ऑनलाइन किया जाएगा। ये सूचना आने के बाद मार्वेल के फैंस अभी से इस बात का इंतजार करने लगे हैं कि मार्वेल इस बार अपनी किन फिल्मों या वेब सीरीज की झलक इस दौरान पेश करेगा। उम्मीद की जा रही है कि लोग इस बार इटर्नल्स का ट्रेलर देख सकेंगे। एंटमैन 3 का एलान होने की उम्मीद भी मार्वेल के फैंस लगाए बैठे हैं।

पढ़ें: 'भाबीजी घर पर है!' की शूटिंग जारी, एक्टर की स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव होने का इसलिए नहीं पड़ा असर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें