फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाबीजी घर पर है!' की शूटिंग जारी, एक्टर की स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव होने का इसलिए नहीं पड़ा असर

Thu, 09 Jul 2020 07:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bhabiji ghar par hain - फोटो : twitter
छोटे परदे के चर्चित धारावाहिक 'भाबीजी घर पर है!' की शूटिंग जारी है। जिस कलाकार के स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर अमर उजाला ने बुधवार को अपने पाठकों को दी थी, उस पर शो बनाने वाली कंपनी ने अपनी तरफ से शूटिंग को लेकर ताजा स्थिति की जानकारी दी है। शो को प्रसारित करने वाले चैनल का कहना है कि शो की शूटिंग जारी है और शो की अभिनेत्री सौम्या टंडन ने अपने स्टाफ के कोरोना से पीड़ित होने की खबर खुद नहीं सार्वजनिक की है।
विज्ञापन

2 of 5
saumya tandon - फोटो : instagram
अभिनेत्री सौम्या टंडन को लेकर पिछले दो दिन से टीवी जगत में तरह तरह की सूचनाएं सामने आ रही हैं। इस बारे में अमर उजाला ने बुधवार को सौम्या टंडन और चैनल की प्रवक्ता दोनों से संपर्क किया लेकिन किसी ने तब इस बारे में कोई बात नहीं की। अब शो के प्रोडक्शन हाउस और चैनल ने इस बारे में सफाई दी है। खबर ये थी कि सौम्या के हेयर ड्रेसर को कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है और इसे लेकर सौम्या को सेट से दूर क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
saumya tandon - फोटो : instagram
वहीं मामले को लेकर शो की निर्माता कंपनी ने सफाई देते हुए कहा है, 'यह दुर्भाग्य की बात है कि कलाकार के एक व्यक्तिगत स्टाफ को कोरोना से पीड़ित पाया गया है। उसका परीक्षण शूटिंग शुरू होने से पहले ही कर लिया गया था और उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल कलाकार और उनका स्टाफ हमारे साथ छह दिन तक काम नहीं कर रहे हैं।'

4 of 5
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्माता कंपनी का ये भी कहना है कि जैसे ही उन्होंने शो की शूटिंग शुरू की थी, वैसे ही सबके कोरोना टेस्ट करवाए गए थे। बयान में कहा गया है, 'जब एक बार फिर से स्टाफ का परीक्षण हुआ तो ही उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। तब से न तो सौम्या और न ही उनका स्टाफ हमारे साथ काम कर रहा है। इसके अलावा हमारे सभी कलाकार और कर्मचारी ठीक हैं और काम कर रहे हैं। और हमने उन्हें काम के बीच खुद से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी है। सेट पर सरकार की तरफ से तय किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : Social Media
सौम्या को लेकर एक खबर यह भी थी कि अपनी फीस में कटौती न करने की वजह से शो के निर्माता उन्हें वहन करने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए खुद सौम्या ने इस शो को छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, इस पर चैनल की  प्रवक्ता का कहना है कि इस बारे में अभी उनके पास किसी  तरह की जानकारी नहीं है। इस बारे में जैसे ही जानकारी मिलती है, इसे साझा किया जाएगा।  

पढ़ें: बोनी कपूर ने श्रीदेवी को फिर किया याद, कहा- 'कैसे समय चला जाता है...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें