फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी की होस्ट बनीं फराह खान, बैरिस्टर बाबू के 50 एपिसोड पूरे समेत मनोरंजन की पांच फटाफट खबरें

Thu, 23 Jul 2020 08:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बैरिस्टर बाबू, फराह खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'बैरिस्टर बाबू' के 50 एपिसोड पूरे
धारावाहिक 'बैरिस्टर बाबू' ने अपने 50 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर शो के मुख्य कलाकार बहुत ही उत्साहित लगे। शो में बैरिस्टर अनिरुद्ध रॉय चौधरी का किरदार निभा रहे अभिनेता प्रविष्ट मिश्रा कहते हैं, 'इस शो में अपने काम के लिए इस तरह का प्यार और सराहना मिलने पर मैं बहुत खुश हूं। इस किरदार ने मेरी असल जिंदगी में भी मुझे काफी बदल दिया है और बहुत जिम्मेदार बना दिया है। इसके लिए मैं अपने दर्शकों का धन्यवाद करता हूं।' उधर शो की एक और मुख्य कलाकार औरा भटनागर ने कहा, 'मैं इस शो में ऐसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का मौका पाकर बहुत खुश हूं। हर रोज उनसे कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। मेरे किरदार को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का बहुत धन्यवाद। मैं वादा करती हूं कि अपने काम से मैं आगे भी उनका मनोरंजन करती रहूंगी।'
विज्ञापन

2 of 5
अमरीन कुरैशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिता के जन्मदिन पर शेफ बनीं अमरीन
'नानू की जानू' और 'फ्राईडे' जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले साजिद कुरैशी के जन्मदिन पर उनकी बेटी अभिनेत्री अमरीन कुरैशी शेफ बनीं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने पिता की पसंद का चिकन टिक्का बनाया। न सिर्फ बनाया बल्कि अपने हाथों से खिलाया भी। अमरीन ने इस बारे में बताया कि चिकन टिक्का बनाने का यह नुस्खा उनकी दादी का है जोकि उनके पिता को बहुत पसंद है। वह कहती हैं, 'मेरे घर पर किसी भी खास मौके को यह व्यंजन और खास बनाता है।' अमरीन वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती के साथ राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड बॉय' से अभिनय में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पति के साथ शकुंतला देवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
असली शकुंतला देवी की याद
अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। तब तक फिल्म के कलाकार इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म में शकुंतला देवी के पति परितोष बैनर्जी का किरदार निभा रहे अभिनेता जिशु सेनगुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो साझा किया है। इसमें वह फिल्म में शकुंतला देवी का किरदार निभा रहीं विद्या बालन के साथ नजर आ रहे हैं। यह फोटो ठीक वैसी ही है जैसी शकुंतला देवी और उनके पति परितोष बैनर्जी के साथ एक फोटो में दिख रही हैं। ह्यूमन कंप्यूटर कही जाने वाली शकुंतला देवी की इस बायोपिक में विद्या और जिशु के साथ सान्या मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

4 of 5
दिल को करार आया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिल को करार आया
'बिग बॉस' के 13वें सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और अभिनेत्री नेहा शर्मा पर फिल्माया गया म्यूजिक वीडियो 31 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। 'दिल को करार आया' शीर्षक वाले इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन स्नेहा शेट्टी कोहली ने किया है। इससे पहले स्नेहा रैपर बादशाह और अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस पर फिल्माए गए गीत 'गेंदा फूल' का म्यूजिक वीडियो निर्देशित कर चुकी हैं। लॉकडाउन के बाद स्नेहा के निर्देशन में बना यह पहला गीत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फराह खान
इसलिए फराह खान बनीं होस्ट
टीवी के एक्शन पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 10वें सीजन की समाप्ति पर निर्माताओं ने एक मिनी सीरीज 'खतरों के खिलाड़ी-मेक इन इंडिया' की शुरुआत करने का फैसला किया है। इसको होस्ट करने की जिम्मेदारी भी रोहित शेट्टी के कंधों पर ही है लेकिन शुरुआती एपिसोड्स में वह दिखाई नहीं देंगे। इसका कारण है यह कि वह अपनी अगली फिल्म के लिए हैदराबाद गए हुए हैं। तब तक उनकी कमी को पूरा करने के लिए निर्माताओं ने निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान को काम पर लगाया है। हालांकि यह बदलाव सिर्फ शुरुआती दो एपिसोड तक ही चलेगा। इसके बाद खुद रोहित शेट्टी ही इस शो का संचालन करेंगे।

पढ़ें: सुशांत की मौत पर बोलीं विद्या बालन और अमिताभ की कोरोना रिपोर्ट का सच आया सामने, दिनभर की 10 बड़ी खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें