रामानंद सागर की रामायण के दोबारा प्रसारण के बाद से सीरियल के कलाकारों की लोकप्रियता में भी उछाल आया है। रामायण के पुन: प्रसारण के बाद से ही अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। तीनों कलाकार फैंस से रूबरू होते रहते हैं। इस बीच सुनील लहरी ने अपनी नई तस्वीर साझा कर सभी को चौंका दिया है।