फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबाला के जन्मदिन और कार्तिक के फैन ने सारा को बोला भाभी, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Fri, 14 Feb 2020 12:23 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Madhubala, Sara Ali Khan - फोटो : amar ujala
आज है दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला का जन्मदिन
हिंदी सिनेमा के सबसे खूबसूरत चेहरों की जब भी बात होती है तो  मधुबाला का नाम सबसे पहले आता है। मधुबाला की खूबसूरती का अंदाजा लगाना हो तो 1990 में एक फिल्मी पत्रिका मूवी के बॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रेटेस्ट अभिनेत्रियों की लोकप्रियता वाले सर्वेक्षण को देखिए, उसमें 58 फीसदी लोगों के वोट के साथ मधुबाला नंबर एक पर रहीं थीं। उनके आसपास कोई दूसरा नहीं पहुंच पाया था। 14 फरवरी को मधुबाला का जन्मदिन होता है। मधुबाला के बचपन का नाम मुमताज जहां देहलवी था। इनके पिता का नाम अताउल्लाह और माता का नाम आयशा बेगम था।

पढ़ें: जन्मदिन विशेष मधुबालाः हिंदी सिनेमा का सबसे हसीन चेहरा, जो जिंदगी की त्रासदियों में खो गया
विज्ञापन

2 of 5
kalki koechlin - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बच्चे की डिलीवरी करते हुए कल्कि नेे साझा की तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां इन दिनों मां बनने की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग से शादी करने से पहले बेटी को जन्म दिया है। कल्कि और गाय हर्षबर्ग ने अपनी बेटी का नाम सैफो (Sappho) रखा है। कल्कि ने बेटी सैफो को वॉटर बर्थ की तकनीक के जरिए जन्म दिया है। इसके लिए उन्होंने दाई की मदद ली। ऐसे में कल्कि ने सोशल मीडिया पर अपनी दाई का शुक्रिया अदा करते हुए भावुक पोस्ट साझा किया है। साथ ही उन्होंने वॉटर बर्थ की तकनीक के जरिए किस तरह से बेटी को जन्मदिन इस बात का भी खुलासा किया है। 

पढ़ें: इस खास तकनीक के जरिए कल्कि ने बेटी को दिया जन्म, साझा की डिलीवरी के समय की तस्वीर
विज्ञापन

3 of 5
kamya punjabi - फोटो : अमर उजाला
शादी के बंधन मेें बंधते ही काम्या ने किया पति शलभ को KISS
छोटे पर्दे की अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ शादी कर ली है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने 10 फरवरी को सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद काम्या पंजाबी और शलभ डांग ने अपने करीबियों के लिए मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। वैलेंटाइन वीक के इस मौके पर काम्या पंजाबी ने पति शलभ के साथ किस डे भी मनाया। 

पढ़ें: शादी के बंधन मेें बंधते ही काम्या ने किया पति शलभ को KISS,सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

4 of 5
sana khan - फोटो : file photo
ब्रेकअप पर सना खान के ब्वॉयफ्रेंड का आया रिएक्शन
'बिग बॉस 13' की एक्स कंटेस्टेंट और अभिनेत्री सना खान ने कोरियोग्राफर मेलविन लुईस पर धोखा देने का आरोप लगाया था। वो पिछले काफी समय से मेलविन के साथ रिलेशनशिप में थीं। धोखा देने का आरोप लगाते हुए सना ने मेलविन के साथ ब्रेकअप कर लिया था। अब इस पर मेलविन की ओर से जवाब आया है।

पढ़ें: सना खान के ब्वॉयफ्रेंड का आया रिएक्शन, अभिनेत्री ने लगाया था धोखा देने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram
कार्तिक के साथ नजर आईं सारा तो लड़के ने बोला भाभी
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री सारा अली खान को अक्सर साथ में देेखा जाता है। दोनों को साथ में देखने की वजह से मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि ये दोनों कलाकारों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर कार्तिक और सारा ने कभी आधिकारिक घोषणा नहीं की। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का सारा को कार्तिक के साथ देखने पर उन्हें भाभी बोल देता है। जिसको सुनकर अभिनेत्री भी हैरान रह जाती हैं। 

पढ़ें: कार्तिक के साथ नजर आईं सारा तो लड़के ने बोला भाभी, फिर अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें