शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता)
- फोटो : Social media
खबरों की मानें तो शैलेश को मनाने के लिए निर्माता लगातार शैलेश को फोन कर रहे हैं, लेकिन शैलेश लोढ़ा उनके फोन का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि शैलेश ने सिर्फ निर्माता ही नहीं बल्कि इस शो में उनके को-एक्टर्स का फोन भी उठाना बंद कर दिया है, क्योंकि वह सब उन्हें शो में वापसी के लिए मना रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शैलेश शो के नए अनुबंध से नाखुश थे, जिसकी वजह से उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला कर लिया।